नवीनतम लेख

बुधवार को किन मंत्रों का जाप करें?

बुधवार के दिन करें राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप, बाधाओं को दूर करेंगे श्री गणेश 


भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले गणेश भगवान को याद किया जाता है, ताकि उस काम में कोई बाधा न आए। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विशेष विधि-विधान के साथ पूजा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और आपको मनोवांछित फल देते हैं। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका जाप करने से व्यक्ति के जीवन की दशा बदल सकती है।


राशि अनुसार मंत्र जाप


  1. मेष राशि मंत्र: इस राशि के जातक बुधवार के दिन पूजा के समय ‘ॐ गणेश्वराय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।
  2. वृषभ राशि मंत्र:  इस राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए ‘ॐ गणेशाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  3. मिथुन राशि मंत्र: इस राशि के जातक बुध देव को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ गणपतये नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।
  4. कर्क राशि मंत्र: इस राशि के जातक गणेशजी की कृपा पाने के लिए ‘ॐ गणप्रदाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।
  5. सिंह राशि मंत्र: इस राशि के जातक बुध देव को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ गणेशाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।
  6. कन्या राशि मंत्र: इस राशि के जातक सफलता पाने के लिए बुधवार को ‘ॐ गणचराय नमः’ मंत्र का जाप करें
  7. तुला राशि मंत्र: इस राशि के जातक बुधवार के दिन पूजा के समय ‘ॐ गणजिते नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।
  8. वृश्चिक राशि मंत्र: इस राशि के जातक गणपति बप्पा की कृपा पाने के लिए ‘ॐ गणनाथाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  9. धनु राशि मंत्र: इस राशि के जातक भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ गुणप्रियाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  10. मकर राशि मंत्र: इस राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए ‘ॐ गणप्राणाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें।
  11. कुंभ राशि मंत्र: इस राशि के जातक आर्थिक संकट से निजात पाने के लिए ‘ॐ गणसेनाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  12. मीन राशि मंत्र: इस राशि के जातक बुधवार के दिन पूजा के समय ‘ॐ गणप्रभवे नमः’ मंत्र का पांच माला जाप करें।


इस दिन जरूर करें ये उपाय


अगर आप मनोवांछित फल पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन पूजा के समय भगवान गणेश को मोदक और दूर्वा अर्पित करें। इस समय गणेश जी के नामों का मंत्र जाप करें। वहीं, पूजा समापन के बाद हरे रंग की चीजों का दान अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार करें। इस उपाय को करने से गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।


बुधवार को करें इन वस्तुओं का दान 


बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करना भी लाभकारी होता है। दरअसल, ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और भगवान गणेश व लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। बुधवार के दिन शिवलिंग पर भी हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं।


मुश्किल करे आसान जो, वो नाम तो हनुमान है (Mushkil Kare Aasan Jo Vo Naam To Hanuman Hai)

मुश्किल करे आसान जो,
वो नाम तो हनुमान है,

मौनी अमावस्या नियम

सनातन धर्म में मौनी अमावस्या बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में इस दिन स्नान और दान की पंरपरा सदियों से चली आ रही है। मौनी अमावस्या के दिन पितृ धरती पर आते हैं।

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आजा माँ (Aaja Maa Aaja Maa Ek Baar Mere Ghar Aaja Maa )

आजा माँ आजा माँ एक बार,
मेरे घर आजा माँ,

श्री संतोषी माता चालीसा (Shri Santoshi Mata Chalisa)

श्री गणपति पद नाय सिर , धरि हिय शारदा ध्यान ।
सन्तोषी मां की करूँ , कीरति सकल बखान ।