Logo

15 July 2025 Ank Jyotish (15 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

15 July 2025 Ank Jyotish (15 जुलाई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

Aaj Ka Ank Jyotish 15 July 2025: इन मूलांक वाले जातकों का शानदार रहेगा दिन, होगा महालाभ, जन्मतिथि से जानें 15 जुलाई 2025 अंक ज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish, 15 July 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर तारीख का अपना एक विशेष अंक होता है जो हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। 15 जुलाई 2025 को अंक 6 (1+5=6) का प्रभाव रहेगा। अंक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, जो प्रेम, सौंदर्य, ऐश्वर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आज का दिन खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है जो रचनात्मक कार्यों, कला, फैशन, मीडिया या सौंदर्य से जुड़े हुए हैं। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...

अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी या बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। कोई पुरानी योजना अब लाभ देना शुरू कर सकती है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी सी सावधानी रखने की जरूरत है।

  • शुभ अंक - 4
  • शुभ रंग - लाल

अंक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

भावनाओं में बहने की बजाय आज व्यावहारिक बनें। दोस्तों या पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज निवेश सोच-समझ कर करें। हेल्थ का ध्यान रखें, खासकर गला या पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

  • शुभ अंक - 2
  • शुभ रंग - ब्लू

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। नई योजनाएं बनेंगी और पुराने अटके काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

  • शुभ अंक - 5
  • शुभ रंग - लाल

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपके कामों में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन घबराएं नहीं। आज किए गए प्रयास लंबे समय में लाभ देंगे। प्रेम संबंधों में भी धैर्य रखें, जल्दबाजी नुकसान कर सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक - 2
  • शुभ रंग - सफेद

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। बुद्धि और संवाद कौशल से हर मुश्किल आसान कर पाएंगे। बिजनेस में नए संपर्क बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक - 9
  • शुभ रंग - सुनहरा

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। फाइनेंस से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सौंदर्य, कला, मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।

  • शुभ अंक - 2
  • शुभ रंग - काला

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग)

थोड़ी मानसिक उलझनें रह सकती हैं, लेकिन आपको फोकस बनाए रखना होगा। अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों की बातों में न आएं। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें।

  • शुभ अंक - 8
  • शुभ रंग - बैंगनी

अंक 8 (किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत का फल मिल सकता है, लेकिन देर से। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी या सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। धैर्य और संयम जरूरी है।

  • शुभ अंक - 7
  • शुभ रंग - पर्पल

अंक 9 (किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपको नई ऊर्जा का अहसास होगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ अंक - 4
  • शुभ रंग - ग्रे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

........................................................................................................

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang