Aaj Ka Ank Jyotish, 18 July 2025: आज 18 जुलाई 2025, शुक्रवार श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज व्यतिपात योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही, आज आश्लेषा नक्षत्र है। अंक ज्योतिष के अनुसार हर तारीख का एक खास अंक होता है, जो आपके दिन पर असर डालता है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए दिन शानदार रहने वाला है तो वहीं कुछ को सतर्क रहना होगा। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ऑफिस या बिजनेस में कोई नई योजना बन सकती है, लेकिन किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। पारिवारिक मामलों में थोड़ा संयम बरतें। पिता या बड़े भाई से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। धन लाभ हो सकता है। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मन में नया आत्मविश्वास महसूस होगा।
आपके लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कामकाज में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन लाभ देर से मिलेगा। खर्चों पर कंट्रोल रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। कोई पुराना दोस्त अचानक संपर्क कर सकता है।
आपके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दफ्तर या व्यापार में विवाद से बचें। घर में भी वाणी पर संयम रखें। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें।
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। धन लाभ के योग हैं। बिजनेस में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा का भी योग बन सकता है।
आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिए खास रहेगा। किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन आय में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
आज तो आपके लिए खास दिन है, क्योंकि आज का अंक भी 7 है। केतु का प्रभाव आपको मानसिक शांति देगा। कोई आध्यात्मिक या रहस्य से जुड़ा विषय आपकी दिलचस्पी बढ़ा सकता है। बिजनेस में नई रणनीति सफल हो सकती है। दिमाग में नए आइडिया आएंगे।
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज में मेहनत करनी होगी, लेकिन लाभ धीरे-धीरे मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभ देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। साहसिक फैसले ले सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों से संपर्क होगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।