भगवान परशुराम ने क्यों और किसके कहने पर की थी मां की हत्या?
WRITTEN BY
Team Bhakt Vatsal
18th April 2025
अक्षय तृतीया के दिन परशुराम ने भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में जन्म लिया था।
कथा के अनुसार, भगवान परशुराम माता रेणुका और ॠषि जमदग्नि की चौथी संतान थे।
एक बार मां रेणुका सरोवर में स्नान के लिए गईं। वहां राजा चित्ररथ नौकाविहार कर रहे थे।
राजा को देख उनके हृदय में विकार उत्पन्न हो गया और वह उसी मनोदशा में लौट आईं।
आश्रम में ऋषि जमदग्नि ने जब पत्नी की यह विकारग्रस्त दशा देखी तो उन्हें सब ज्ञात हो गया।
ऋषि ने मां का वध करने के लिए परशुराम से कहा तो परशुराम ने मां का सिर काट दिया।
प्रसन्न होकर ऋषि ने वरदान मांगने को कहा तो उन्होंने माता को पुनर्जीवित करवा लिया।
मातृ हत्या से मुक्ति पाने के लिए परशुराम ने भगवान शिव की तपस्या कर उन्हें प्रसन्न किया।
भगवान शिव ने परशुराम जी को मृत्युलोक के कल्याण के लिए परशु अस्त्र प्रदान किया था।
परशुराम जयंती क्यों मनाई जाती है, जानें इससे जुड़ी कथा
Read Next