WRITTEN BY Team Bhaktvatsal

भूलकर भी किसी को न बताएं ये सपने, हो सकता है नुकसान

  14th October 2024

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र में इसकी विस्तार से व्याख्या की गई है। ये सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी देते हैं।

अक्सर लोग उत्सुकता और जिज्ञासा में अपने सपनों को दूसरों को बता देते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र में इसे गलत बताया गया है। अपने सपने किसी दूसरों को नहीं बताने चाहिए।

अगर आपने सपने में कभी किसी दुर्घटना, बीमारी या कोई अन्य दुर्भाग्यपूर्ण घटना को देखा है तो इसका जिक्र किसी से न करें। इससे आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।

अगर आप खुद या किसी करीबी के मरने का सपना देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी सभी परेशानियों का अंत होने वाला है। ऐसे सपनों का जिक्र किसी और से करने पर इसका प्रभाव कम हो जाता है।

सपने में अगर चांदी से भरा कलश देखते हैं तो बहुत शुभ होता है। यह सपना संकेत देता है कि आपके जीवन में अच्छे दिन आने वाले हैं। यह सपना अच्छे भविष्य की ओर इशारा करता है।

अगर आप सपने में लाल फूलों का बगीचा या फिर प्रकृति से संबंधित कोई सपना देखते हैं तो यह बहुत अच्छा माना जाता है। यह सपना जीवन में बहुत बड़ी खुशखबरी का संकेत देता है।

यह सपना आने वाली आर्थिक समृद्धि की तरफ भी इशारा करता है। अगर आपने भी कोई ऐसा सपना देखा है तो उसे दूसरों को न बतांए वरना उसका प्रभाव कम हो सकता है।

अक्टूबर में बन रहे 4 राजयोग, इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे