दीपावली के दिन धन लाभ के लिए करें ये उपाय
WRITTEN BY
Team Bhakt Vatsal
31st Oct 2024
इस साल दिवाली 31 अक्टूबर 2024 मनाई जाएगी। इस दिन मुख्य तौर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
दिवाली के दिन अगर आप कुछ खास उपाय करते हैं, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा बरसाती हैं।
कौड़ियों का उपाय
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजन में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, 25 ग्राम पीली सरसों लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।
अगले दिन तीनों चीजें किसी लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में या जहां आप पैसे रखते हैं, वहां रख दें।
अशोक वृक्ष का उपाय
दिवाली के दिन अशोक के वृक्ष की जड़ का पूजन करने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है।
गन्ने का उपाय
दिवाली के दिन प्रातः काल अगर हाथी मिल जाए तो उसे गन्ना या मीठा खिलाएं।
ऐसा करने से जटिल मुसीबतों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही अनहोनी से भी रक्षा मिलती है।
घड़ा का उपाय
धन लाभ के लिए दिवाली के दिन पानी का नया घड़ा लाएं और उसमें पानी भरकर रसोई में रख दें। इससे बरकत आएगी।
दिवाली 2024
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, यहां जानें
Read Next