दिवाली 2024: लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, यहां जानें

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 31st October 2024

कार्तिक मास की अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 3:12 बजे से शुरू होकर 01 नवंबर को शाम 5:13 बजे तक है।

दीप ज्योति का मुख्य पर्व दीपावली कार्तिक अमावस्या तिथि में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का प्रमुख समय प्रदोष काल माना जाता है। इसमें स्थिर लग्न की प्रधानता विशेष होती है।

सूर्यास्त के बाद 48 मिनट का समय प्रदोष काल होता है जो 31 अक्टूबर को होगा।

दीपावली पर पूजन का उत्तम मुहूर्त स्थिर लग्न वृषभ सायं 6:27 से रात 8:23 बजे तक है।

इस तरह घरों-प्रतिष्ठानों में श्रीसमृद्धि कामना से लक्ष्मी पूजन के लिए सायंकाल 1.57 घंटे का मुहूर्त मिल रहा है।

इसके बाद स्थिर लग्न सिंह मध्यरात्रि 12:53 बजे से भोर 3:09 बजे तक मिल रहा है।

हालांकि 01 नवंबर को भी शाम 05:36 से शाम 06:16 तक प्रदोष काल रहेगा।

दिवाली पर खुलेगा इन 5 राशियों की किस्मत का दरवाजा