जब भगवान राम पर क्रोधित हो गए थे परशुराम, जानें वजह

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 20th April 2025

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम जयंती मनाई जाती है।

महादेव द्वारा भगवान परशुराम को दिया गया धनुष परशुराम ने राजा जनक के पूर्वजों को दिया था।

राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने की प्रतियोगिता रखी।

जब सभी राजाओं के एक-एक कर असफल होने पर महाराज जनक ने राजाओं की निंदा की।

तब सभा में मौजूद गुरु विश्वामित्र ने भगवान राम को धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने का आदेश दिया था।

भगवान राम ने गुरु के आदेशानुसार जैसे ही धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई तो धनुष टूट गया।

धनुष के टूटने की ध्वनि जैसे ही परशुराम को सुनाई दी, परशुराम स्वयंवर में पहुंच गए।

भगवान परशुराम को पता चला कि ये धनुष राम ने तोड़ा है तो वे श्रीराम पर क्रोधित हो गए थे।