कलावा बांधने की सही विधि, यहां जानें

WRITTEN BY Team Bhatk Vatsal 26th Dec 2024

कलावा को रक्षासूत्र भी कहा जाता है। यह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग किया जाता है।

कलावा देवी-देवताओं को अर्पित करने के साथ-साथ उनके आशीर्वाद के रूप में भी धारण किया जाता है।

कलावा बंधवाते समय सर्वप्रथम हाथ की मुट्ठी बंद कर लेना चाहिए और हाथ में अक्षत रख लेना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलावा बंधवाते समय अपने दूसरे हाथ को सिर पर रख लेना चाहिए।

इसको बांधते समय तीन बार हाथ पर लपेटना चाहिए और इसे बांधने वाले व्यक्ति को दक्षिणा देना चाहिए।

पुरुषों और अविवाहित महिलाओं को कलावा दाएं हाथ में और विवाहित महिलाओं को बाएं हाथ में बांधना चाहिए।

हाथ में कलावा बंधवाते समय मंत्रों का जाप करना चाहिए और भगवान का ध्यान करना चाहिए।

दक्षिण मुखी घर में पूजा क्यों नहीं होती है? जानें जवाब