Written By

Team Bhakt Vatsal

करवा चौथ का व्रत पहली बार किसने रखा था, जानें पौराणिक कथाएं

19th October 2024

सुहागिन स्त्रियों के लिए करवा चौथ पर्व का बहुत महत्व है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत रखा जाता है।

महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। मां करवा, माता पार्वती और चंद्र देव से अमर सुहाग का वरदान मांगती हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार माता पार्वती ने सबसे पहले भगवान शंकर के लिए करवा चौथ का व्रत किया था। तभी से ये परंपरा शुरू हुई।

कहते हैं कि एक बार दानवों के बीच भीषण युद्ध हुआ तो ब्रह्मदेव ने सभी देवताओं की पत्नियों को करवा चौथ का व्रत रखने की सलाह दी।

तब कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को सभी देवियों ने करवा चौथ का व्रत किया जिससे सभी देवताओं को युद्ध में विजय की प्राप्ति हुई।

करवा चौथ के दिन व्रती चंद्र देव की पूजा करने के बाद ही अपना उपवास खोलती हैं। चंद्रमा को आयु वृद्धि का कारक माना जाता है।

अयोध्या ही नहीं, यहां हैं भारत के प्रमुख राम मंदिर, देखें लिस्ट