नवरात्रि के 9 दिन पहनें अलग रंगों के कपड़े, माता रानी हर मनोकामना करेंगी पूरी

Written By

Team Bhakt Vatsal 7th October 2024

पहला दिन-  साल 2024 में नवरात्रि के पहले दिन आपको नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। नारंगी रंग को पहनकर पूजा करने से आप सकारात्मक महसूस करेंगे।

 दूसरे दिन- नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। यह रंग आपको आत्मशांति और बेहतर महसूस करवाने में सहयोग करेगा।

तीसरा दिन- नवरात्रि के तीसरे दिन लाल रंग को दिनचर्या में जरूर शामिल करें। आप इसके साथ माता की पूजा भी कर सकते हैं, क्योंकि लाल रंग माता को अतिप्रिय होता है।

चौथा दिन- गहरा नीला रंग नवरात्रि के चौथे दिन सबसे शुभ रहेगा। नीला रंग समृद्धि और शांति लाता है। इस रंग के वस्त्र पहनकर माता का ध्यान करें।

पांचवा दिन- पीले रंग के कपड़े पहनने से आप खुश और सकारात्मक महसूस करेंगे। पीला एक नर्म और मन को खुशी देने वाला रंग है। यह आपका दिन अच्छा बनाएगा।

छठवां दिन- नवरात्रि के छठवें दिन हरा रंग पहनें। हरा रंग प्रकृति से जुड़ा होता है। यह सभी चीजों के फलदायी, शांतिपूर्ण और स्थिर होने का संकेत देता है।

सातवां दिन- इस दिन स्लेटी रंग पहनें। यह आपकी सोच को संतुलित करने में मदद करेगा। इसकी ऊर्जा से आप अधिक व्यावहारिक हो सकते हैं।

आठवां दिन- नवदुर्गा पूजा के दौरान आठवें दिन बैंगनी रंग का उपयोग करें। इससे आपको समृद्धि और सफलता प्राप्त हो सकती है।

नौवां दिन- नवरात्रि के नौवें दिन आपको मोर वाला हरा रंग पहनना चाहिए। यह हरे और नीले रंग से मिलकर बनता है। यह रंग समृद्धि से जुड़ा होता है।

नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान इन 7 बातों का रखें ध्यान, माता रानी होंगी प्रसन्न