पूजा में हवन क्यों किया जाता है?

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 26th Dec 2024

सनातन धर्म में पूजा-पाठ को विशेष महत्व दिया जाता है। इन्हें हिंदू धर्म की आधारशिला के रूप में भी जाना जाता है।

हिंदू धर्म में हवन की परंपरा सदियों से चली आ रही है जिसका उल्लेख प्राचीन ग्रंथो में भी मिलता है।

अग्नि को देवताओं का प्रतीक मानते हुए हवन या यज्ञ के माध्यम से ईश्वर की उपासना और ध्यान किया जाता है।

माना जाता है कि हवन से न सिर्फ वातावरण शुद्ध होता है बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

हवन या यज्ञ करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति के जीवन का उद्धार भी होता है।

ऐसी मान्यता है कि हवन के माध्यम से देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है। इससे देवता प्रसन्न होते हैं।

हवन में जलाई जाने वाली सामग्रियों से निकलने वाला धुआं नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

कलावा बांधने की सही विधि, यहां जानें