शनिवार के दिन करें ये उपाय, शनि के प्रकोप से मिलेगी राहत

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 21st Dec 2024

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। इस दिन खास उपाय करने से शनिदेव की कृपा होती है।

इसके अलावा आर्थिक तंगी से लेकर गृह क्लेश तक सभी परेशानियों से छुटकारा भी मिलता है।

शनिवार का दिन न्याय देवता शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव को कर्मफल दाता भी कहा जाता है।

इस दिन सूर्योदय से पूर्व पीपल के पेड़ की पूजा करना चाहिए और सरसों के तेल का दिया जलाना चाहिए।

शनिवार को गेहूं के आटे में 100 ग्राम काले चने पिसवाकर और मिलाकर आटे की रोटी का सेवन करना चाहिए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन दीपक में सरसों का तेल और और लौंग डालकर दीया लगाना चाहिए।

काले कुत्ते को शनिदेव का वाहन है। शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।