शनिवार व्रत कैसे और कितने करने चाहिए, जानिए पूजा विधि

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 16th April 2025

शनिवार के दिन शनिदेव की विधि पूर्वक पूजा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है।

मान्यता के अनुसार, शनिवार का व्रत 7 शनिवार तक रखने से शनिदेव की कृपा दृष्टि पड़ती है।

शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प करें।

इस दिन शनिदेव की प्रतिमा स्थापित कर पंचामृत से स्नान करवाना काफी शुभ माना जाता है।

शनिवार को काले वस्त्र, काले तिल, सरसों का तेल अर्पित कर सरसों के तेल का दीया जलाएं।

दीया लगाने के बाद शनिदेव चालीसा और शनिदेव व्रत कथा का पाठ भी करना चाहिए।

इस दिन पूजा के दौरान शनिदेव को पूड़ी और काले उड़द की दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं।

शुक्रवार व्रत कैसे और कितने करने चाहिए, जानिए पूजा विधि