शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, माता लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
WRITTEN BY
Team Bhakt Vatsal
21st Dec 2024
सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा का विशेष महत्त्व है। भगवान की पूजा के लिए हर दिन विशेष होता है।
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी के लिए समर्पित है और इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना विशेष माना जाता है।
माना जाता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा की जाए तो इसका फल अवश्य मिलता है।
4. इस दिन घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साफ-स्वच्छ घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।
इस दिन घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। इस दिन आटे में चीनी मिलाकर गाय को खिलाना चाहिए।
शाम को स्नान करके विधि-विधान से लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन दही खाना भी शुभ माना जाता है।
सफलता प्राप्ति हेतु गुरुवार को करें ये उपाय
Read Next