यमुनोत्री से ही क्यों शुरू होती है चार धाम की तीर्थ यात्रा?

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 03rd May 2025

भारत में गर्मी का मौसम शुरू होते ही चार धाम यात्रा के लिए कपाट खोल दिए जाते हैं।

चार धाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए जाते हैं।

हर साल हजारों-लाखों श्रद्धालु चार धाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री मंदिर से ही करते हैं।

हिंदू धर्म में यमुना नदी को देवी माना गया है। यमुनोत्री मंदिर से यमुना नदी निकलती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमुना जी मृत्यु के देवता यमराज की बहन मानी गईं हैं।

पवित्र यमुनोत्री नदी में स्नान करने से व्यक्ति को मृत्यु के भय से छुटकारा मिल जाता है।

मान्यता है कि पुराने समय में ऋषि-मुनि और संत भी यमुनोत्री से ही यात्रा शुरुआत करते थे।