नवीनतम लेख
Aaj Ka Panchang 7 May 2025: आज 07 मई 2025 वैशाख माह का पच्चीसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि दशमी है। आज बुधवार का दिन है। इस तिथि पर व्याघात योग रहेगा। वहीं चंद्रमा 8 मई रात्रि 12 बजकर 57 मिनट तक सिंह राशि में रहेंगे और इसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। आज कुछ समय के लिए रवि योग रहेगा। साथ ही भद्रा का साया भी रहेगा। इस दिन त्रिशूर पूरम है, जो एक मलयालम पर्व है। साथ ही महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान है, जो जैन समाज का एक प्रमुख व्रत है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
वैशाख शुक्ल पक्ष दशमी तिथि प्रारंभ - 06 मई सुबह 08:38 बजे
वैशाख शुक्ल पक्ष दशमी तिथि समाप्त - 07 मई सुबह 10:19 बजे
07 मई को व्याघात योग बन रहा है। व्याघात की पहली 9 घटी को सभी अच्छे कार्यों के लिये अशुभ माना जाता है। इसीलिये प्रारम्भ की 9 घटी अच्छे मुहूर्त में वर्जित हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।
आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। पूर्वाफाल्गुनी को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये सामान्य माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही वैशाख माह चल रहा है। वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस माह श्री हरि की पूजा विधिवत करे। साथ ही आज वार कि हिसाब से भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। आज कुछ समय के लिए रवि योग रहेगा। साथ ही भद्रा का साया भी रहेगा। इस दिन त्रिशूर पूरम है, जो एक मलयालम पर्व है। साथ ही महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान है, जो जैन समाज का एक प्रमुख व्रत है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।