करवा चौथ कब मनाया जाएगा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
WRITTEN BY
Team Bhaktvatsal
19th October 2024
पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर रविवार को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी।
ये तिथि 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा।
करवा चौथ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। इसमें करवा यानी मिट्टी का बर्तन और चौथ यानी चतुर्थी। इस दिन करवे का बहुत महत्व होता है।
करवा चौथ के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। फिर मंदिर और घर की साफ-सफाई करें। अब विधि-विधान से पूजा करें।
इसके बाद करवा चौथ व्रत रखने का संकल्प लें। संध्या के समय शुभ मुहूर्त में करवा चौथ की व्रत कथा का पाठ करें, फिर चंद्रमा की पूजा करें।
अब चंद्रमा के दर्शन करने के बाद अर्घ्य दें। इसके बाद पति अपनी पत्नी को पानी पिलाएं और व्रत का पारण करें।
करवा चौथ का व्रत पहली बार किसने रखा था, जानें पौराणिक कथाएं
Read More