नवीनतम लेख

आई होली सावरिया: भजन (Aae Holi Sawariya)

धूम मचाने आ जइयो आई होली सावरिया,

होली सावरिया आई होली सावरिया,

खेले सावरिया होली खेले सावरिया,

आके रंग जमा जइयो आई होली सावरिया ॥


ग्वालो की टोली संग गोपिया बुलाई है,

राधा जैसी गोरी गोरी सखियां भी आई है,

सामने तो छलिया तू आके दिखा,

आई होली सावरिया ॥


ढोल नगाड़ा और चंग बजायेंगे,

मुरली की धुन पर रास रचायेंगे,

ताल से ताल मिला ले जरा,

आई होली सावरिया ॥


मलेंगे गुलाल तेरे मारे पिचकारी,

आज न चलेगी कोई चाल तुम्हारी,

इतनी अकड़ न तो हमको दिखा,

आई होली सावरिया ॥


तेरे बिना श्याम सुनी सुनी लागे,

मोहन कौशिक और हरीश गुण गाके,

भक्तो के संग जरा नच के दिखा,

आई होली सावरिया ॥

हे शिव भोले भंडारी(Hey Shiv Bhole Bhandari)

हे शिव भोले भंडारी,
मैं आया शरण तिहारी,

मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया (Mero Banke Bihari Anmol Rasiya)

मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया,

गुरू प्रदोष व्रत पर शिव अभिषेक कैसे करें?

गुरु प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने और जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने का एक अत्यंत शुभ अवसर है।

यह भी जाने