नवीनतम लेख

देवो के देव हे महादेव (Devo Ke Dev He Mahadev)

नाथों के नाथ महादेव शिव शंकर

भीड़ में सुनसान में साक्षात् शम्भुनाथ

ॐ की गुंजार में ओमकार शिव नाथ

दृश्य या अदृश्य हर पुकार में हर हर

शून्य शिखर सूक्षम वृहद् हर हर भोले नाथ


देवो के देव हे महादेव

विश्वेश्वरा सर्वोपरि त्वमेव

देवो के देव हे महादेव

परमेश्वरा हे शम्भू एक मेव


भक्ति ज्ञान ध्यान योग मनन जाप में

कष्ट विपदा जटिल कुटिल तपन ताप में

यक्ष दक्ष देव गन्धर्वो के राग में

नहीं में भी हाँ हाँ शिव पर प्रताप में

दसो दिशाओ नवो खंड आठ पहर हर हर हर..


देवो के देव हे महादेव

विहंगम जंगम हे शम्भू एकमेव

विश्वेश्वरा सर्वोपरि तवमेव

देवो के देव हे महादेव


देवो के देव हे महादेव

विश्वेश्वरा सर्वोपरि त्वमेव

देवो के देव हे महादेव

परमेश्वर हे शम्भू एक मेव

राम लला जन्मे है, थाल बजाओ रे (Ram Lalla Jamne Hai Thal Bajao Re)

आज बड़ा ही शुभ दिन,
मंगलाचार सुनाओ रे,

हनुमान जयंती पर ऐसे करें सुंदरकांड का पाठ

हनुमान जयंती का पर्व भगवान हनुमान की शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक है। इस दिन देशभर में भव्य पूजा-अर्चना, झांकियों और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

बेगा सा पधारो जी, सभा में म्हारे आओ गणराज (Bega Sa Padharo Ji Sabha Mein Mhare Aao Ganraj)

बेगा सा पधारो जी,
सभा में म्हारे आओ गणराज,

तेरे पावन माँ नवरात्रों में, ज्योत तेरी जगाए हुए हैं: भजन (Tere Paawan Maa Navratron Main Jyot Teri Jagaye Huye Hai)

तेरे पावन माँ नवरात्रों में,
ज्योत तेरी जगाए हुए हैं,

यह भी जाने