नवीनतम लेख

जागो पहाड़ावाली तेरा, जागण वेला होया(Jaago Pahada Waali Tera Jagan Vela Hoya)

जागो पहाड़ावाली तेरा,

जागण वेला होया,

जागो गौरा माई तेरा,

जागण वेला होया ॥


जागण चिड़िया,

जागे माई ज्वाल्पा,

जागे जगमग ज्योत माँ,

तेरा जागण वेला होया

जागो पहाड़ां वाली,

तेरा जागण वेला होया ॥


नगरकोट महारानी जागो,

जागो ज्वाला माई,

तेरा जागण वेला होया

जागो पहाड़ां वाली,

तेरा जागण वेला होया ॥


गुण गांवा ललिता जी जागो

जागो झंडेवाली माई,

तेरा जागण वेला होया

जागो पहाड़ां वाली,

तेरा जागण वेला होया ॥


दुर्गा लक्ष्मी सरस्वती जागो,

जाग रही माँ काली,

तेरा जागण वेला होया

जागो पहाड़ां वाली,

तेरा जागण वेला होया ॥


जागो जीण माता असावरा जागो,

जागो जोगमाया माई,

तेरा जागण वेला होया

जागो पहाड़ां वाली,

तेरा जागण वेला होया ॥


जागो मनसा देवी नैना देवी जागो,

जागो कंवलका माई,

तेरा जागण वेला होया

जागो पहाड़ां वाली,

तेरा जागण वेला होया ॥


जागो जगदम्बा जागो जोगणिया,

जागो संतोषी माई,

तेरा जागण वेला होया

जागो पहाड़ां वाली,

तेरा जागण वेला होया ॥


जागो माई शारदा कामख्या जागो,

जागो चामुण्डा माई,

तेरा जागण वेला होया

जागो पहाड़ां वाली,

तेरा जागण वेला होया ॥


जागो विंध्यवासिनी,

कैला मैया जागो,

जागो नारायणी माई,

तेरा जागण वेला होया

जागो पहाड़ां वाली,

तेरा जागण वेला होया ॥


जागो पहाड़ावाली तेरा,

जागण वेला होया,

जागो गौरा माई तेरा,

जागण वेला होया ॥

मौनी अमावस्या क्यों रखा जाता है मौन व्रत

मौनी अमावस्या पर मौन रहने का नियम है। सनातन धर्म शास्त्रों में इस दिन स्नान और दान की पंरपरा सदियों से चली आ रही है। यह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि यह मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धि का एक महत्वपूर्ण साधन भी है।

झूले पलना में कृष्ण कन्हैया(Jhule Palna Mein Krishna Kanhaiya)

झूले पलना में कृष्ण कन्हैया,
बधाई बाजे गोकुल में,

गुरु शिव को बना लीजिए (Guru Shiv Ko Bana Lijiye)

गुरु शिव को बना लीजिए,
भक्ति से घर सजा लीजिये ॥

वैशाख अमावस्या पर चालीसा का पाठ

हिंदू धर्म में वैशाख माह की अमावस्या तिथि विशेष रूप से पवित्र मानी जाती है। यह दिन पितरों को स्मरण करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ होता है।

यह भी जाने