Logo

शिव जी को क्यों नहीं चढ़ाई जाती तुलसी?

शिव जी को क्यों नहीं चढ़ाई जाती तुलसी?

भगवान शिव को क्यों नहीं चढ़ाई जाते तुलसी के पत्ते, जानिए इसकी पीछे जुड़ी हुई कथा 


प्राचीन काल से ही हिंदुओं के घर आंगन में तुलसी का पौधा उगाया जाता है। तुलसी का आयुर्वेदिक और धार्मिक महत्व हमारे वेदों पुराणों में वर्णित है। तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। लक्ष्मी स्वरूपा तुलसी से भगवान ने शालिग्राम स्वरूप में विवाह किया है। इसके अलावा भी सभी देवी देवताओं को तुलसी चढ़ाने की परंपरा है। लेकिन इन सब के इतर हिंदू धर्म के सबसे बड़े देवताओं में से एक त्रिदेव में शामिल भगवान शिव की पूजा में तुलसी निषेध हैं। तो आइए जानते हैं देवाधिदेव महादेव भगवान शिव को तुलसी क्यों नहीं अर्पण करना चाहिए?


पौराणिक कथा में वर्णित है इसका रहस्य


कथा के अनुसार पूर्व जन्म में तुलसी जालंधर नाम के एक राक्षस की पत्नी थी और इस जन्म में उसका नाम वृंदा था। जालंधर भगवान शिव का ही अंश था। लेकिन अपने बुरे कर्मों के फलस्वरूप उसका जन्म राक्षस कुल में हुआ। परम पराक्रमी और बलवान असुरराज जालंधर घमंड में चूर होकर प्रजा पर अत्याचार करता था।

 

उसकी पत्नी वृंदा एक पतिव्रता स्त्री थी। जिसके प्रताप के कारण देवताओं की शक्तियां भी उस राक्षस के आगे कमजोर पड़ जाती थी और वह सुरक्षित रहता था। ऐसे में जालंधर के संहार के लिए वृंदा का पतिव्रत धर्म खत्म करना जरूरी था। तभी असुरराज जालंधर के बढ़ते अत्याचारों को रोकने और संसार से पापाचार को मिटाने के लिए भगवान विष्णु ने राक्षस जालंधर का रूप धारण कर वृंदा के पतिव्रता धर्म को भंग किया। वृंदा का पतिव्रता धर्म नष्ट होने के बाद भगवान शिव ने राक्षस राज जालंधर का वध कर दिया। जब वृंदा को यह असलियत पता चली तो उसने भगवान विष्णु को श्राप दे दिया।


वृंदा के श्राप से नाराज विष्णु जी ने जनकल्याण की बात कहते हुए जालंधर का वध करना उचित ठहराया और वृंदा को श्राप दिया कि वो लकड़ी बन जाए। तभी से ऐसा कहा जाता है कि तुलसी श्रापित हैं और शिव जी के द्वारा उनके पति का वध हुआ था। इसलिए शिव पूजन में तुलसी वर्जित है।

एक और कथा के अनुसार, तुलसी भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप की पत्नी हैं और उनकी विष्णु जी के साथ पूजा की जाती है। इसलिए भी विष्णु प्रिय तुलसी को शिव जी को अर्पित करने की मनाही है।


........................................................................................................
कुंभ मेले के आस-पास घूमने की जगहें

जनवरी से कुंभ स्नान और मेला शुरू होने जा रहा है, खास बात यह है कि यह 'महाकुंभ' है, जिसका मुहूर्त 144 साल बाद आ रहा है। अनुमान है कि इस विशाल आयोजन में करीब 40 करोड़ श्रद्धालु शामिल होंगे।

शाही स्नान के बाद क्या करना चाहिए?

महाकुंभ की शुरुआत में अब कुछ ही समय बाकी है, और इसमें शाही स्नान का महत्व अत्यधिक है। 12 साल में एक बार होने वाला यह महाकुंभ, न केवल शरीर की शुद्धि के लिए बल्कि आत्मिक उन्नति के लिए भी एक खास अवसर है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शाही स्नान से व्यक्ति के सभी पाप और कष्ट नष्ट हो जाते हैं, और देवी-देवता भी इस समय धरती पर आते हैं।

कुंभ मेले में अपने साथ रखें ये सामान

कुंभ के दिव्य स्नान और आध्यात्मिक अनुष्ठानों के लिए श्रद्धालुओं की धड़कनें बढ़ चुकी हैं। ट्रेन, बस और होटलों की बुकिंग में भी बेतहाशा रफ्तार आई है, क्योंकि लाखों लोग इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।

महाकुंभ 2025 में किन बातों का रखें ध्यान

कुम्भ मेला एक ऐसा अवसर है जब श्रद्धालु पुण्य अर्जित करने के लिए संगम स्नान, दान और ध्यान करते हैं। इस पवित्र अवसर पर यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि हम कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पाप का अर्जन हो जाए।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang