Logo

धनतेरस की रात जलाने चाहिए 13 दीप

धनतेरस की रात जलाने चाहिए 13 दीप

धनतेरस की रात अपने घर में जलाएं इतने दीप: सुख, समृद्धि और धन प्राप्ति के खुलेंगे द्वार, जानिए नियम


“धनतेरस”, पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है। कई स्थानों पर इस दिन को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन-वैभव का आगमन होता है। साथ ही कुछ विशेष उपायों को करने से यमराज के भय से मुक्ति और जीवन में शांति बनी रहती है। आइए, bhaktVatsal के इस नवीन आलेख में जानते हैं कि धनतेरस की रात्रि में किन उपायों को करने से जीवन में सौभाग्य एवं धन की वृद्धि होती है।


1. धनतेरस पर 13 दीपक जलाने का महत्व


धनतेरस की रात 13 दीपक जलाने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि यह उपाय करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। आप भी अपने घरों में ये उपाय निम्नलिखित तरीके से कर सकते हैं। 


  •  13 दीपक लें और उनमें घी और रुई की बाती लगाएं।
  •  प्रत्येक दीपक में 1-1 कौड़ी भी रखें।
  •  इन दीपकों को घर के आंगन या प्रवेश द्वार पर रखें।
  •  रातभर इन दीपकों को जलने दें।


यह उपाय घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है और देवता कुबेर और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि इससे यमराज का भय भी समाप्त होता है और परिवार में शांति भी बनी रहती है।


2. नई झाड़ू खरीदारी का महत्व


धनतेरस के दिन घर में नई झाड़ू लाना अत्यंत शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को घर में देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। क्योंकि, यह स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।


  •  नई झाड़ू घर लाने से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश होता है।
  •  स्वच्छता के साथ घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है, जिससे आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलते हैं।
  • धनतेरस के दिन लाई गई झाड़ू को घर के किसी पवित्र स्थान पर रखें और अगले दिन से इसे उपयोग में लें।


3. धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त


धनतेरस पर सोना-चांदी और धातुओं की खरीदारी को शुभ माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होती है।


  •  धनतेरस 2024 के शुभ मुहूर्त: प्रातःकाल मुहूर्त: सुबह 6:34 से अगले दिन सुबह 10:33 तक है।
  •  संध्याकाल मुहूर्त: शाम 6:36 से रात 8:32 तक


बता दें कि इन मुहूर्तों में सोना-चांदी, पीतल, तांबा, या स्टील की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है।


4. गोमती चक्र का विशेष उपाय


धनतेरस के दिन गोमती चक्र से किया गया उपाय आर्थिक परेशानियों को दूर करता है और घर में धन की वर्षा होती है। आप भी इस तरह ये उपाय कर सकते हैं। 


  •  सर्वप्रथम 5 गोमती चक्र लें।
  •  इन गोमती चक्रों पर केसर और चंदन से ‘श्रीं ह्रीं श्री’ लिखें।
  •  अब लक्ष्मी जी की विधिपूर्वक पूजा करें।


पूजा के बाद इन गोमती चक्रों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रखें। इस उपाय से घर में स्थायी रूप से धन का आगमन होता है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।


5. मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा 


धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी के साथ भगवान कुबेर की पूजा करना अत्यंत लाभकारी होता है। इससे परिवार में धन और ऐश्वर्य का वास होता है। आप भी इस तरह से ये उपाय


  •  लक्ष्मी जी और कुबेर देवता की मूर्तियों को साफ स्थान पर स्थापित करें।
  •  पूजा में फूल, धूप, दीप, कुमकुम और चंदन का प्रयोग करें।
  • मां लक्ष्मी को चढ़ाने के लिए दो लौंग का जोड़ा अर्पित करें। इस उपाय को धनतेरस के बाद भी प्रतिदिन करने से धन संबंधी समस्याओं का अंत होता है और आय के स्रोत बढ़ते हैं।


6. धनतेरस पर विशेष मंत्रों का जाप


धनतेरस के अवसर पर देवी लक्ष्मी के कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और आर्थिक उन्नति होती है। ये मंत्र सुख-समृद्धि लाने में अत्यंत प्रभावी माने जाते हैं।


>> महामंत्र: 1.

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख, सौभाग्य और धन लाभ होता है।


>> 2.

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।।

इस मंत्र के प्रभाव से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


>> 3.

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः।।

यदि किसी कार्य में बाधाएं आ रही हों या सफलता नहीं मिल रही हो, तो इस मंत्र का जाप करना विशेष लाभकारी होता है।


7. धनतेरस पर कौन-कौन सी वस्तुएं खरीदनी चाहिए?


शास्त्रों में कहा गया है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल, और तांबे की वस्तुएं खरीदना शुभ होता है। ये धातुएं माता लक्ष्मी को प्रिय हैं और घर में ऐश्वर्य और समृद्धि लाती हैं। इसके अलावा, बर्तन और अन्य उपयोगी धातु की वस्तुओं की खरीदारी भी इस दिन शुभ मानी जाती है।


........................................................................................................
जो भी भला बुरा है, श्री राम जानते है (Jo Bhi Bhala Bura Hai Shri Ram Jante Hain)

जो भी भला बुरा है,
श्री राम जानते है,

जो देना हो तो मईया, उपहार ये देना (Jo Dena Ho To Maiya Uphar Ye Dena)

जो देना हो तो मईया,
उपहार ये देना,

जो करते रहोगे भजन धीरे धीरे (Jo Karte Rahoge Bhajan Dhire Dhire)

जो करते रहोगे भजन धीरे धीरे ।
तो मिल जायेगा वो सजन धीरे धीरे ।

जो खेल गये प्राणो पे, श्री राम के लिए (Jo Khel Gaye Parano Pe Bhajan)

जो खेल गये प्राणो पे, श्री राम के लिए,
एक बार तो हाथ उठालो,

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang