जनवरी से कुंभ स्नान और मेला शुरू होने जा रहा है, खास बात यह है कि यह 'महाकुंभ' है, जिसका मुहूर्त 144 साल बाद आ रहा है। अनुमान है कि इस विशाल आयोजन में करीब 40 करोड़ श्रद्धालु शामिल होंगे। अगर आप भी परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि संगम नगरी सिर्फ कुंभ मेले तक ही सीमित नहीं है। यहाँ कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं, जो आपको न केवल धार्मिक बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी आकर्षित करेंगे। अगर आपको इतिहास में रुचि है, तो इन जगहों पर यात्रा करना आपके महाकुंभ अनुभव को और भी रोमांचक बना देगा। तो चलिए, जानिए उन 5 खास ऐतिहासिक स्थलों के बारे में, जो आपके लिए एक अद्भुत अनुभव साबित होंगे।
1.इलाहाबाद किला
मुगल सम्राट अकबर द्वारा 1583 में बनवाया गया इलाहाबाद किला एक ऐतिहासिक धरोहर है, जहां आपको अक्षयवट पेड़, अशोक स्तंभ और एक भूमिगत मंदिर देखने को मिलेगा। यह किला मुगल आर्किटेक्चर का शानदार उदाहरण पेश करता है, जो आपको इतिहास के रोमांचक पन्नों से रूबरू कराएगा।
2.आनंद भवन
नेहरू परिवार का आनंद भवन 1930 में मोतीलाल नेहरू द्वारा बनवाया गया था और आज यह एक संग्रहालय के रूप में परिवर्तित हो चुका है। यहां आपको नेहरू परिवार और भारत की आज़ादी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी, जो इस ऐतिहासिक जगह को और भी दिलचस्प बनाती हैं।
3.खुसरो बाग
मुगल काल के शानदार बाग खुसरो बाग में आपको प्राकृतिक सुंदरता और मानसिक शांति का अद्भुत अनुभव होगा। यह बाग़ राजकुमार खुसरो का आरामगाह हुआ करता था और अब यह एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है, जहां आप मुगलों की भव्यता और उनके स्थापत्य कला के दर्शन कर सकते हैं।
4.भारद्वाज आश्रम
भारद्वाज आश्रम एक ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल है, जहां मान्यता है कि भगवान राम, सीता और लक्ष्मण ने वनवास के दौरान विश्राम किया था। यहां आपको त्रेतायुग की कथा और पौराणिक महत्व से जुड़ी कई जगहों जैसे भरत कुंड और शिवालय देखने को मिलेंगे। भारतीय संस्कृति और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए यह स्थल अवश्य देखने योग्य है।
5.त्रिवेणी संगम
महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम देखना अनिवार्य है, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम होता है। यह स्थान धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व रखता है और कुंभ स्नान का प्रमुख स्थल है। त्रिवेणी संगम का दर्शन आपके महाकुंभ अनुभव को और भी अविस्मरणीय बना देगा।
6.विक्टोरिया मेमोरियल
विक्टोरिया मेमोरियल इटली के संगमरमर पत्थरों से बना एक आकर्षक छतरी है, जो रानी विक्टोरिया की मूर्ति के लिए प्रसिद्ध थी। हालांकि मूर्ति अब हटा दी गई है, लेकिन इसका ऐतिहासिक महत्व और भव्य संरचना आज भी पर्यटकों को आकर्षित करती है।
इन अद्भुत स्थलों की यात्रा से आपका महाकुंभ अनुभव और भी रोमांचक और यादगार बन जाएगा।
शारदीय नवरात्रि के दौरान धरती पर आती है मां दुर्गा, जानिए क्या है प्रतिपदा के दिन घटस्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त
मातु लक्ष्मी करि कृपा, करो हृदय में वास ।
मनोकामना सिद्ध करि, परुवहु मेरी आस ॥
जय जय कैला मात हे, तुम्हे नमाउ माथ ॥
शरण पडूं में चरण में, जोडूं दोनों हाथ ॥
श्री गणपति, गुरु गौरि पद, प्रेम सहित धरि माथ ।
चालीसा वन्दन करों, श्री शिव भैरवनाथ ॥