Aaj Ka Panchang 1 May 2025: आज 01 मई 2025 वैशाख माह का उन्नीसवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि चतुर्थी है। आज गुरूवार का दिन है। इस तिथि पर अतिगण्ड और सुकर्मा योग रहेगा। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आज का दिन बेहद शुभ है, क्योंकि आज विनायक चतुर्थी है। साथ ही आज रवि योग भी बन रहा है। इस दिन कुछ समय के लिए भद्रा का साया भी रहेगा। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 30 अप्रैल दोपहर 02:12 बजे तक
वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि समाप्त- 01 मई सुबह 11:23 बजे तक
गुरूवार- आज आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित है।
विनायक चतुर्थी - विनायक चतुर्थी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। यह त्योहार हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, लेकिन भाद्रपद महीने में पड़ने वाली विनायक चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है, जो भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा करते हैं और उनसे ज्ञान और धैर्य का आशीर्वाद मांगते हैं। भगवान गणेश की कृपा से जीवन में उन्नति होती है और मनवांछित फल प्राप्त होता है। इस दिन दोपहर को मध्याह्न काल के दौरान भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिसमें उन्हें दूर्वा, मोदक और फल अर्पित किए जाते हैं।
01 मई को अतिगण्ड और सुकर्मा योग बन रहा है। अतिगण्ड की पहली 6 घटी को सभी अच्छे कार्यों के लिये अशुभ माना जाता है। इसीलिये प्रारम्भ की 6 घटी अच्छे मुहूर्त में वर्जित हैं। तो वहीं, सुकर्मा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।
गुरूवार के उपाय - गुरूवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान बृहस्पति की पूजा करना शुभ माना जाता है। गुरूवार के दिन पीले वस्त्र धारण करने, पीले फल और पीले फूलों का दान करने से भी लाभ होता है। इसके अलावा, इस दिन विद्या की पूजा करने से ज्ञान और बुद्धि में भी वृद्धि होती है। गुरूवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न और धन का दान करने से भी पुण्य प्राप्त होता है।
विनायक चतुर्थी के उपाय - विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें दूर्वा, मोदक और फल अर्पित करें। इसके अलावा, गणेश जी के मंत्रों का जाप करें और उनकी आरती करें। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है, और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इसके अलावा, इस दिन गरीबों को दान देना भी शुभ माना जाता है, जिससे भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
आज मृगशिरा नक्षत्र है। मृगशिरा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही वैशाख माह चल रहा है। वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस माह श्री हरि की पूजा विधिवत करे। साथ ही आज वार कि हिसाब से भी भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। आज का दिन बेहद शुभ है, क्योंकि आज विनायक चतुर्थी है। साथ ही आज रवि योग भी बन रहा है। लेकिन इस दिन कुछ समय के लिए भद्रा का साया भी रहेगा।