Logo

10 April 2025 Panchang (10 अप्रैल 2025 का पंचांग)

10 April 2025 Panchang (10 अप्रैल 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 10 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 10 April 2025: आज 10 अप्रैल 2025 चैत्र माह का पच्चीसवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तिथि त्रयोदशी है। आज गुरूवार का दिन है। इस तिथि पर वृद्धि योग रहेगा। वहीं चंद्रमा शाम 7 बजकर 4 मिनट पर सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें, आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। साथ ही महावीर स्वामी जयंती और प्रदोष व्रत भी है। आज रवि योग भी बन रहा है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 

आज का पंचांग 10 अप्रैल 2025

  • तिथि - चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 
  • नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी  
  • दिन/वार - गुरूवार
  • योग - वृद्धि योग 
  • करण - कौलव और तैतिल

शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि प्रारंभ - 09 अप्रैल रात्रि 10:55 बजे

शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त - 11 अप्रैल रात्रि 1 बजे

सूर्य-चंद्र गोचर

  • सूर्य - मीन राशि में रहेंगे। 
  • चंद्र - चंद्रमा शाम 7 बजकर 4 मिनट पर सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त

  • सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर 
  • सूर्यास्त - शाम 6 बजकर 44 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - 10 अप्रैल दोपहर 04 बजकर 33 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - 11 अप्रैल प्रात:काल 05 बजकर 00 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त और योग 10 अप्रैल 2025

  • सर्वार्थ सिद्धि योग - नहीं है।
  • रवि योग - दोपहर 12:24 बजे से 11 अप्रैल सुबह 6 बजे तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात:काल 04:31 बजे से सुबह 05:16 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - सुबह11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक। 
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:21 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:43 बजे से शाम 07:05 बजे तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:44 बजे से शाम 07:52 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 10 अप्रैल 2025

  • राहु काल - दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 03:33 बजे तक।
  • गुलिक काल - सुबह 09:12 बजे से सुबह 10:47 बजे तक।
  • यमगंड - सुबह 06:01 बजे से सुबह 09:12 बजे तक।
  • दिशाशूल - दक्षिण दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त - सुबह 10:15 बजे से सुबह11:06 बजे तक और दोपहर 03:21 बजे से दोपहर 04:11 बजे तक। 
  • विडाल योग - दोपहर 12:24 बजे से 11 अप्रैल सुबह 6 बजे तक। 

10 अप्रैल 2025 पर्व/त्योहार/व्रत

  • गुरूवार - आज आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। 
  • प्रदोष व्रत - प्रदोष व्रत चंद्र मास की दोनों त्रयोदशी तिथियों पर किया जाता है, जिसमें एक शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष में पड़ता है। इस व्रत के दिन के अनुसार भी इसके नाम अलग-अलग होते हैं। जैसे कि सोमवार को सोम प्रदोष, मंगलवार को भौम प्रदोष और शनिवार को शनि प्रदोष। इस व्रत का उद्देश्य भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना है और इसका पालन करने से भक्तों को शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।
  • महावीर स्वामी जंयती - महावीर जयंती जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा महावीर मुनि के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें वर्धमान के नाम से भी जाना जाता है। महावीर मुनि जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे, जिन्होंने जैन धर्म के मूल सिद्धांतों की स्थापना की थी। उनका जन्म 599 ई.पू. में चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को बिहार के वैशाली जिले में स्थित कुण्डलग्राम में हुआ था और वह 72 वर्ष की आयु में 527 ई.पू. में अन्तर्धान हो गए थे।

आज का उपाय 10 अप्रैल 2025

10 अप्रैल को वद्धि योग बन रहा है। वृद्धि को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। 

  • गुरूवार के उपाय - गुरूवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान बृहस्पति की पूजा करना शुभ माना जाता है। गुरूवार के दिन पीले वस्त्र धारण करने, पीले फल और पीले फूलों का दान करने से भी लाभ होता है। इसके अलावा इस दिन विद्या और ज्ञान की पूजा करने से भी ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है। गुरूवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न और धन का दान करने से भी पुण्य प्राप्त होता है।
  • प्रदोष व्रत के उपाय - प्रदोष व्रत के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इन उपायों में शाम को सूर्यास्त के बाद शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को जल, दूध, और फूल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, प्रदोष व्रत के दिन "ऊं नमः शिवाय" मंत्र का जाप करना भी बहुत फलदायक होता है। साथ ही इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देने से भी पुण्य मिलता है। इन उपायों को करने से भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है।

10 अप्रैल 2025 आज के पंचांग का महत्व

आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। पूर्वाफाल्गुनी को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये सामान्य माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही चैत्र माह के शुक्ल पक्ष कि त्रयोदशी तिथि है। साथ ही आज वार कि हिसाब से भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं। आज प्रदोष व्रत भी है, ऐसे में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें। 


........................................................................................................
श्री गौमाता जी की आरती (Shri Gaumata Ji Aarti)

ॐ जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता,
जो कोई तुमको सेवत, त्रिभुवन सुख पाता।।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे (Bhor Bhee Din Chadh Gaya Meri Ambe)

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे
हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ

श्री रविदास चालीसा (Sri Ravidas Chalisa)

बन्दौ वीणा पाणि को , देहु आय मोहिं ज्ञान।
पाय बुद्धि रविदास को , करौं चरित्र बखान।

श्री शाकम्भरी चालीसा (Shri Shakambhari Chalisa)

बन्दउ माँ शाकम्भरी, चरणगुरू का धरकर ध्यान ।
शाकम्भरी माँ चालीसा का, करे प्रख्यान ॥

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang