Aaj Ka Panchang 10 May 2025: आज 10 मई 2025 वैशाख माह का 28वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि त्रयोदशी तिथि है। आज शनिवार का दिन है। इस तिथि पर सिद्धि योग रहेगा। वहीं चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 42 मिनट तक कन्या राशि में रहेंगे और इसके बाद तुला राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें, आज शनिवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 56 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। आज कोई खास त्योहार नहीं है, लेकिन रवि योग बन रहा है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
वैशाख शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि प्रारंभ - 09 मई दोपहर 02:56 बजे
वैशाख शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त -10 मई शाम 05:29 बजे
10 मई को सिद्धि योग बन रहा है। सिद्धि को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।
आज चित्रा नक्षत्र है। चित्रा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस माह श्री हरि की पूजा विधिवत करे। साथ ही आज वार कि हिसाब से शनि देव की पूजा करने का विधान है। आज कोई खास त्योहार नहीं है, लेकिन रवि योग बन रहा है।
मोहिनी मूरत प्यारी,
रंगीलो मेरो बनवारी,
रानी सती आज मेरे घर आई,
घर आई माँ घर आई,
जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता,
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा द्राविड़ उत्कल बंग,
बोरी मत जाने , वृषभानु की किशोरी छे
होरी में तोसो काहु भाँति नही हारेगी