Logo

13 March 2025 Panchang (13 मार्च 2025 का पंचांग)

13 March 2025 Panchang (13 मार्च 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 13 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह



Aaj Ka Panchang 13 march 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा सिंह राशि में हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। यह दिन श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। आज होलिका दहन भी है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज गुरुवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 



आज का पंचांग 13 मार्च 2025


  • तिथि - फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि
  • नक्षत्र -  फाल्गुनी नक्षत्र
  • दिन/वार - गुरुवार
  • योग - धृति योग
  • करण - वणिज और विष्टि



सूर्य-चंद्र गोचर 13 मार्च  2025


आज ग्रह गोचर का योग नहीं है। 



सूर्य और चंद्रमा का समय


  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 41 मिनट से लेकर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 31 मिनट तक
  • चंद्रोदय - 13 मार्च को सुबह 05 बजकर 54 मिनट से लेकर
  • चंद्रास्त - 14 मार्च को सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक



आज का शुभ मुहूर्त और योग 13 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - नहीं है।
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 05 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 53  मिनट तक।
  • अमृत काल - रात 11 बजकर 18 मिनट से लेकर देर रात 01 बजकर 03 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02 बजकर 21  मिनट से लेकर  दोपहर 03 बजकर 45 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 35 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 35 मिनट तक।
  • होलिका दहन की तिथि - 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा।



आज का अशुभ मुहूर्त 13 मार्च 2025


  • राहु काल - दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक 
  • गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 07 मिनट तक।
  • यमगंड - सुबह 06 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक।
  • दिशाशूल - पूर्व दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  - दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजे तक।



पर्व और त्योहार  13 मार्च 2025


  • 13 मार्च 2025 व्रत - गुरुवार व्रत, होलिका दहन



आज का उपाय  13 मार्च 2025


13 मार्च को फाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। वहीं आज गुरुवार का दिन है। आज भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है। इसके अलावा आज होलिका दहन भी है। इस दिन होलिका अग्नि की परिक्रमा लगाएं।  होलिका दहन के दिन घर के ईशान कोण में दीपक जलाना लाभकारी होता है। होलिका दहन के दिन नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए होलिका की अग्नि में सूखा नारियल, लौंग, और कपूर डालें।

होलिका दहन के बाद बची हुई राख को घर में लाकर पवित्र स्थान पर रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है। 



13 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज फाल्गुनी नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज गुरुवार का दिन है। 

होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा। पंचांग भद्रा काल का समय बताता है, जो अशुभ माना जाता है। आज होलिका दहन के दिन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें और भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की पूजा विधिवत रूप से करें। 


........................................................................................................
शेरावाली का सच्चा दरबार है (Sherawali Ka Sacha Darbar Hai)

शेरावाली का सच्चा दरबार है,
यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है,

शेरावाली के दरबार में, होती है सुनवाई (Sherawali Ke Darbar Mein Hoti Hai Sunwai)

शेरावाली के दरबार में,
होती है सुनवाई,

शेरोवाली के दरबार में रंग बरसे (Sherawali Ke Darbar Mein Rang Barse)

रंग बरसे देखो रंग बरसे,
रंग बरसे देखो रंग बरसे,

छठ पूजा: पहिले पहिल, छठी मईया व्रत तोहार (Chhath Puja: Pahile Pahil Chhathi Maiya)

पहिले पहिल हम कईनी,
छठी मईया व्रत तोहार ।

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang