आज 13 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और ग्रह स्थिति
Aaj Ka Panchang 13 May 2025: आज 13 मई 2025 से ज्येष्ठ माह का की शुरूआत हो रही है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष तिथि प्रतिपदा है। आज मंगलवार का दिन है। इस तिथि पर वरीयान् योग रहेगा। वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 41 मिनट से शाम 05 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज से ज्येष्ठ माह की शुरूआत हो रही है। इस माह में सूर्य देव के साथ-साथ वरुण देव की आराधना करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन नारद जयंती भी है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
आज का पंचांग 13 मई 2025
- तिथि - ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि
- नक्षत्र - विशाखा
- दिन/वार - मंगलवार
- योग - वरीयान्
- करण - बालव और कौलव
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि प्रारंभ - 12 मई रात्रि 10:25 बजे
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि समाप्त - 14 मई रात्रि 12:35 बजे
सूर्य-चंद्र गोचर
- सूर्य - मेष राशि में रहेंगे।
- चंद्र - चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे।
सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त
- सूर्योदय - सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर
- सूर्यास्त - शाम 7 बजकर 04 मिनट पर
- चन्द्रोदय - शाम 7 बजकर 54 मिनट पर
- चन्द्रास्त - नहीं है।
आज का शुभ मुहूर्त और योग 13 मई 2025
- ब्रह्म मुहूर्त - प्रात:काल 04:08 बजे से सुबह 04:50 बजे तक।
- अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक।
- अमृत काल - नहीं है।
- विजय मुहूर्त - दोपहर 02:33 बजे से दोपहर 03:27 बजे तक।
- गोधूलि मुहूर्त - शाम 07:02 बजे से शाम 07:23 बजे तक।
- संध्या मुहूर्त - शाम 07:04 बजे से रात्रि 08:06 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 13 मई 2025
- राहु काल - दोपहर 03:41 बजे से शाम 05:22 बजे तक।
- गुलिक काल - दोपहर 12:18 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक।
- यमगंड - सुबह 08:55 बजे से सुबह 10:36 बजे तक।
- दिशाशूल - उत्तर, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
- वर्ज्य - दोपहर 01:35 बजे से दोपहर 03:22 बजे तक।
- विछुंडो - पूरे दिन
- आडल योग - प्रात:काल 05:32 बजे से सुबह 09:09 बजे तक।
13 मई 2025 पर्व/त्योहार/व्रत
- मंगलवार का व्रत - आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित है।
- ज्येष्ठ मास प्रारंभ - ज्येष्ठ मास हिंदू पंचांग का तीसरा महीना है, जो ग्रीष्म ऋतु के चरम पर आता है। इस माह में सूर्य देव के साथ-साथ वरुण देव की आराधना करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ मास में जल के दान का महत्व बहुत बड़ा माना जाता है, क्योंकि गर्मी के कारण पानी की कमी हो जाती है। इस माह में पक्षियों को दाना-पानी देना भी अत्यंत लाभकारी होता है। पौराणिक मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में भगवान श्री राम से हनुमान जी की पहली बार भेंट हुई थी, इसलिए यह माह हनुमान जी की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है।
- नारद जयंती - नारद जयंती देवर्षि नारद मुनि के जन्मदिवस की वर्षगांठ के रूप में मनाई जाती है, जो एक सार्वभौमिक देवदूत और देवताओं के लिए जानकारी के प्राथमिक स्रोत हैं। नारद मुनि ब्रह्माण्ड में भ्रमण कर समस्त प्रकार की सूचनाओं का संचार करते हैं और भगवान विष्णु के परम भक्त हैं। उनकी सूचनाएं अक्सर वाद-विवाद को जन्म देती हैं, लेकिन यह ब्रह्माण्ड के हित के लिए होता है। नारद जयंती ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि (उत्तर भारतीय पूर्णिमान्त कैलेंडर) या वैशाख माह की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि (दक्षिण भारतीय अमवस्यान्त कैलेंडर) को मनाई जाती है।
आज का उपाय 13 मई 2025
13 मई को वरीयान् योग बन रहा है। वरीयान् को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।
- मंगलवार के उपाय - मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर हनुमान मंदिर में जाकर भगवान हनुमान की पूजा करें। उन्हें लाल सिंदूर और चमेली के फूल चढ़ाएं। इसके अलावा आप हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
- ज्येष्ठ मास के उपाय - ज्येष्ठ मास में सूर्य देव और वरुण देव की आराधना करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस माह में जल के दान का महत्व बहुत बड़ा माना जाता है, इसलिए प्यासे लोगों और जानवरों को पानी पिलाना चाहिए। पक्षियों को दाना-पानी देना भी अत्यंत लाभकारी होता है। इसके अलावा हनुमान जी की पूजा करने से भी विशेष लाभ होता है, क्योंकि पौराणिक मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में भगवान श्री राम से हनुमान जी की पहली बार भेंट हुई थी।
- नारद जयंती के उपाय - नारद जयंती के दिन भगवान विष्णु और नारद मुनि की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने, नारद मुनि के मंत्रों का जप करने और उन्हें फूल चढ़ाने से बुद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन दान-पुण्य करने और सत्यनारायण की कथा सुनने से भी पुण्य फल की प्राप्ति होती है। नारद मुनि की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्तों को उनकी पूजा और साधना करनी चाहिए।
13 मई 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज विशाखा नक्षत्र है। विशाखा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये सामान्य माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। आज से ही ज्येष्ठ मास की शुरूआत हो रही है। ज्येष्ठ मास में सूर्य देव और वरुण देव की आराधना करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस माह में जल के दान का महत्व बहुत बड़ा माना जाता है, इसलिए प्यासे लोगों और जानवरों को पानी पिलाना चाहिए। वार के हिसाब से आज आप हनुमान जी की विधिवत पूजन करे। इसके अलावा आज नारद जयंती भी है।
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम ।
चरण पादुका लेकर सब से पूछ रहे रसखान ॥
बताओ कहाँ मिलेगा श्याम ।
चरण पादुका लेकर सब से पूछ रहे रसखान ॥
बीच भंवर में फसी मेरी नैया,
तुम्ही हो खिवैया माँ,
बेगा सा पधारो जी,
सभा में म्हारे आओ गणराज,