Logo

14 May 2025 Panchang (14 मई 2025 का पंचांग)

14 May 2025 Panchang (14 मई 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 14 मई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 14 May 2025: आज 14 मई 2025 को ज्येष्ठ माह का दूसरा दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष तिथि द्वितीया है। आज बुधवार का दिन है। इस तिथि पर परिघ योग रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं, सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। आपको बता दें, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर  01 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 14 मई 2025

  • तिथि - ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि  
  • नक्षत्र - अनुराधा
  • दिन/वार - बुधवार
  • योग - परिघ
  • करण - तैतिल और गर 

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि प्रारंभ - 14 मई रात्रि 12:35 बजे 

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि समाप्त - 15 मई रात्रि 02:29 बजे


सूर्य-चंद्र गोचर

  • सूर्य - सूर्य देव 15 मई को रात्रि 12 बजकर 21 मिनट तक मेष राशि में रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि में गोचर करेंगे।  
  • चंद्र - चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। 


सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त

  • सूर्योदय - सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर 
  • सूर्यास्त -  शाम 7 बजकर 04 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - रात्रि 8 बजकर 51 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर   


आज का शुभ मुहूर्त और योग 14 मई 2025

  • सर्वार्थ सिद्धि योग - प्रात:काल 05:31 बजे से सुबह 11:47 बजे तक।
  • अमृत सिद्धि योग - प्रात:काल 05:31 बजे से सुबह 11:47 बजे तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात:काल 04:07 बजे से सुबह 04:49 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - नहीं है। 
  • अमृत काल - नहीं है।
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02:33 बजे से दोपहर 03:27 बजे तक। 
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 07:03 बजे से शाम 07:24 बजे तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 07:04 बजे से रात्रि 08:07 बजे तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 14 मई 2025

  • राहु काल - दोपहर 12:18 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक। 
  • गुलिक काल - सुबह 10:36 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक।  
  • यमगंड - सुबह 07:13 बजे से सुबह 08:54 बजे तक।  
  • दिशाशूल - उत्तर, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • वर्ज्य - शाम 05:56 बजे से शाम 07:41 बजे तक।
  • विछुंडो - पूरे दिन 
  • आडल योग - सुबह 11:47 बजे से 15 मई प्रात:काल 05:30 बजे तक। 
  • गण्ड मूल - सुबह 11:47 बजे से 15 मई प्रात:काल 05:30 बजे तक।


14 मई 2025 पर्व/त्योहार/व्रत

  • बुधवार का व्रत - आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित है। 


आज का उपाय 14 मई  2025

14 मई को परिघ योग बन रहा है। परिघ के पूर्वार्ध को सभी अच्छे कार्यों के लिये अशुभ माना जाता है। इसीलिये पूर्वार्ध का समय अच्छे मुहूर्त में वर्जित है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। 

  • बुधवार के उपाय - बुधवार के दिन भगवान गणेश और भगवान बुध को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर गणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें हरी मूंग और दूर्वा चढ़ाएं। इसके अलावा, आप गणेश मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। बुधवार के दिन गणेश एवं बुध की पूजा करने से बुद्धि और विद्या में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।


14 मई 2025 आज के पंचांग का महत्व

आज अनुराधा नक्षत्र है। अनुराधा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही ज्येष्ठ मास की शुरूआत हो चुकी है, इस माह में सूर्य देव और वरुण देव की आराधना करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस माह में जल के दान का महत्व बहुत बड़ा माना जाता है, इसलिए प्यासे लोगों और जानवरों को पानी पिलाना चाहिए। वार के हिसाब से आज आप भगवान गणेश की विधिवत पूजन करे। इसके अलावा आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग है


........................................................................................................
श्री बृहस्पतिवार/गुरुवार की व्रत कथा (Shri Brispatvaar /Guruvaar Ki Vrat Katha

भारतवर्ष में एक राजा राज्य करता था वह बड़ा प्रतापी और दानी था। वह नित्य गरीबों और ब्राह्मणों की सहायता करता था।

सन्तोषी माता/शुक्रवार की ब्रत कथा (Santhoshi Mata / Sukravaar Ki Vrat Katha

एक नगरमें एक बुढ़ियाके सात पुत्र थे, सातौके विवाह होगए, सुन्दर स्त्री घर में सम्पन्न थीं। बड़े बः पुत्र धंधा करते थे बोटा निठल्ला कुछ नहीं करता था और इस ध्यान में मग्न रहता था कि में बिना किए का खाता हूं।

श्री शनिवार व्रत कथा

एक समय समस्त प्राणियों का हित चाहने वाले मुनियों ने नैमिषारण्य बन में एक सभा की उस समय व्यास जी के शिष्य सूत जी शिष्यों के साथ श्रीहरि का स्मरण करते हुए वहाँ पर आये।

रविवार के व्रत कथा (Ravivaar Ke Vrat Katha)

रविवार व्रत की पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन काल में एक बुढ़िया रहती थी। वह नियमित रूप से रविवार का व्रत करती।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang