Logo

20 मार्च 2025 का पंचांग

20 मार्च 2025 का पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 20 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 20 March 2025: आज 20 मार्च 2025 चैत्र माह का चौथा दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है। वहीं आज गुरूवार का दिन है। इस तिथि पर वज्र योग और सिद्धि योग रहेगा। वहीं आज चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आपको बता दें, आज गुरूवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजे से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। आज तिथि के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 20 मार्च 2025


  • तिथि - चैत्र कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि 
  • नक्षत्र - अनुराधा नक्षत्र
  • दिन/वार - गुरूवार
  • योग - वज्र योग और सिद्धि योग
  • करण - गर और वणिज


सूर्य-चंद्र गोचर 20 मार्च  2025


  • आज गोचर का योग नहीं है।


सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त


  • सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर 
  • सूर्यास्त - शाम 6 बजकर 32 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - 21 मार्च रात्रि 12 बजकर 07 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - 21 मार्च सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर 


आज का शुभ मुहूर्त और योग 20 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06:25 बजे से सुबह 11:31 बजे तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात: 04:50 बजे से सुबह 05:37 बजे तक।
  • अमृत काल - सुबह 11:57 बजे से दोपहर 01:44 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:04 से दोपहर 12:53 बजे तक।
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:18 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:30 बजे से शाम 06:54 बजे तक।
  • निशिता मुहूर्त - 21 मार्च रात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 21 मार्च रात्रि 12 बजकर 52 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:32 बजे से शाम 07:43 बजे तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 20 मार्च 2025


  • राहु काल - दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 03:31 बजे तक।
  • गुलिक काल - सुबह 09:27 बजे से सुबह 10:58 बजे तक।
  • यमगंड  - सुबह 06:25 बजे से सुबह 07:56 बजे तक।
  • दिशाशूल  - दक्षिण दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  - सुबह 10:27 बजे से सुबह 11:16 बजे तक और दोपहर 03:18 बजे से शाम 04:07 बजे तक।


आज का उपाय 20 मार्च 2025


20 मार्च को वज्र और सिद्धि योग बन रहे हैं, सिद्धी योग के स्वामी गणेश है इसलिए सिद्धि को अधिकांश शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। वहीं आज गुरूवार का दिन है। आप आज भगवान विष्णु की पूजा विधवत रूप से करें। पीले वस्त्र और गुड़ का दान करें। इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी, पीले फूल, पंचामृत और चंदन चढ़ाने से भाग्योदय हो सकता है। इसी के साथ आज वसन्त समाप्त होगा। यह एक खगोलीय घटना है जो हर साल 20 या 21 मार्च को होती है, जब सूर्य पृथ्वी के ध्रुव के ऊपर से गुजरता है। इससे दिन और रात लगभग बराबर हो जाते हैं। 


20 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज अनुराधा नक्षत्र है, जो अधिकांश शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज गुरूवार का दिन है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें।  इसके अलावा आज वसन्त समाप्त होगा। 


........................................................................................................
जय गणेश गणनाथ दयानिधि (Jai Ganesh Gananath Dayanidhi)

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥

जय गणेश जय गजवदन, कृपा सिंधु भगवान (Jai Ganesh Jai Gajvadan Kripa Sindhu Bhagwan)

जय गणेश जय गजवदन,
कृपा सिंधु भगवान ।

जय गणेश जय मेरें देवा (Jai Ganesh Jai Mere Deva)

वक्रतुण्ड महाकाय,
सूर्यकोटि समप्रभ,

जय गणेश काटो कलेश (Jai Ganesh Kato Kalesh)

विघ्नहरण मंगलकरण,
गौरी सुत गणराज,

यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang