Logo

21 March 2025 Panchang (21 मार्च 2025 का पंचांग)

21 March 2025 Panchang (21 मार्च 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 21 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 21 March 2025: आज 21 मार्च 2025 चैत्र माह का पांचवा दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर सिद्धि योग रहेगा इसके बाद शाम 6 बजकर 37 मिनट से व्यतीपात योग रहेगा। वहीं आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि पर संचार करेगा। आपको बता दें, आज शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। आज तिथि के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। यह व्रत मां संतोषी और वैभव लक्ष्मी को समर्पित है। साथ ही आज शीतला सप्तमी भी है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 21 मार्च 2025


  • तिथि - चैत्र कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि 
  • नक्षत्र - ज्येष्ठा नक्षत्र
  • दिन/वार- शुक्रवार
  • योग- सिद्धि योग और व्यतीपात योग 
  • करण - विष्टि और बव


सूर्य-चंद्र गोचर


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा का हमारे जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है, क्योंकि ये हमारी मानसिक स्थिति, भावनाओं और विचारों का प्रतीक है। 21 मार्च 2025 को चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेगें, वहीं सूर्य देव मीन राशि में रहेंगे।


सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त


  • सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर 
  • सूर्यास्त -  शाम 6 बजकर 33 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - 22 मार्च रात्रि 01 बजकर 04 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - 22 मार्च सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर 


आज का शुभ मुहूर्त और योग 21 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - आज सर्वार्थ सिद्धि योग नहीं है। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात: 04:49 बजे से सुबह 05:36 बजे तक।
  • अमृत काल - शाम 04:08 बजे से शाम 05:53 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:04 से दोपहर 12:53 बजे तक।
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:18 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:32 बजे से शाम 06:55 बजे तक।
  • निशिता मुहूर्त - 22 मार्च रात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 22 मार्च रात्रि 12 बजकर 51 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:33 बजे से शाम 07:44 बजे तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 21 मार्च 2025


  • राहु काल - सुबह 10:57 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक।
  • गुलिक काल  - सुबह 07:55 बजे से 09:26 बजे तक।
  • यमगंड  - दोपहर 03:31 बजे से शाम 05:02 बजे तक।
  • दिशाशूल - पश्चिम दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त - सुबह 08:50 बजे से सुबह 09:38 बजे तक और दोपहर 12:53 बजे दोपहर से 1:41 बजे तक।


21 मार्च 2025 पर्व/त्योहार/व्रत


21 मार्च यानि आज शीतला सप्तमी है। इस दिन महिलाएं उपवास रखकर शीतला माता की पूजा अर्चना करती हैं और दिन भर बासी भोजन का सेवन करती हैं। बता दें कि शीतला माता भगवती दुर्गा का ही रूप मानी जाती हैं, और उनकी उपासना शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्ति दिलाने के लिए की जाती है।


आज का उपाय 21 मार्च 2025


21 मार्च को सिद्धि योग और व्यतीपात योग बन रहा है। सिद्धि योग को अधिकांश कार्यों के लिए शुभ माना जाता है, जबकि व्यतीपात की सम्पूर्ण अवधि को सभी अच्छे कार्यों के लिये अशुभ माना जाता है। इसीलिये यह अच्छे मुहूर्त में वर्जित है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। आप आज मां संतोषी और वैभव लक्ष्मी की पूजा विधवत रूप से करें। चावल, दूध, चीनी या इससे बनी खीर का दान करें। साथ ही संतोषी माता को भोग में चना और गुड़ चढ़ाना शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि आज शीतला सप्तमी भी है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, माता शीतला को संक्रामक रोगों और बीमारियों से सुरक्षा देने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। खासकर गर्मी के मौसम में माता शीतला की पूजा से शरीर की स्वच्छता और पर्यावरण की रक्षा की जाती है, जो आज भी हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्कंद पुराण में माता शीतला का वाहन गर्दभ है। वे अपने हाथों में कलश, सूप, मार्जन (झाडू) तथा नीम के पत्ते धारण करती हैं। जो चेचक का रोगी की परेशानी को हर देते हैं। सूप से रोगी को हवा की जाती है। झाडू से चेचक के फोड़े फट जाते हैं।


21 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज ज्येष्ठा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। साथ ही चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन मां संतोषी और वैभव लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। साथ ही आज शीतला सप्तमी भी है। रंगपंचमी के बाद पड़ने वाले पहले सोमवार को शीतला सप्तमी मनाई जाती है। इस दिन विशेष रूप से मारवाड़ी समाज के लोग गुड़ के गुलगुले और गुड़ का भात बनाकर शीतला माता को भोग अर्पित करते हैं। इस दिन महिलाएं उपवास रखकर शीतला माता की पूजा अर्चना करती हैं और दिन भर बासी भोजन का सेवन करती हैं। बता दें कि शीतला माता भगवती दुर्गा का ही रूप मानी जाती हैं, और उनकी उपासना शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्ति दिलाने के लिए की जाती है।


........................................................................................................
हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा (Haare Ka Sahara Baba Shyam Hamara)

जपता फिरूं मैं नाम तुम्हारा,
हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,

गोबिंद चले चरावन गैया (Gobind Chale Charavan Gaiya)

गोबिंद चले चरावन गैया ।
दिनो है रिषि आजु भलौ दिन,

हार के आया मैं जग सारा (Haare Ka Sahara Mera Shyam)

हार के आया मैं जग सारा,
तेरी चौखट पर,

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang