Aaj Ka Panchang 03 march 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। वहीं आज सोमवार का दिन है। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और शुक्ल के साथ-साथ ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा मेष राशि में संचार कर रहे हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 44 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें। वहीं आज चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत भी रखा जा रहा है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज सोमवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
तिथि - फाल्गुन माह की चतुर्थी तिथि
नक्षत्र -अश्विनी नक्षत्र
दिन/वार - सोमवार
योग - शुक्ल योग और ब्रह्म योग
करण - विष्टि और वणिज
वैदिक ज्योतिष में, चंद्रमा की कलाओं पर आधारित चंद्र कैलेंडर का उपयोग किया जाता है। फाल्गुन माह हिंदू चंद्र कैलेंडर का बारहवां महीना है। शुक्ल पक्ष चंद्रमा के बढ़ते चरण को संदर्भित करता है। चतुर्थी तिथि चंद्र माह का चौथा दिन है। वहीं आज चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है।
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 50 मिनट से लेकर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 27 मिनट तक
चंद्रोदय- 03 मार्च को सुबह 08 बजकर 52 मिनट से लेकर
चंद्रास्त - 03 मार्च को रात 10 बजकर 08 मिनट तक
03 मार्च 2025 व्रत - सोमवार व्रत, विनायक चतुर्थी व्रत
03 मार्च को अश्विनी नक्षत्र और ब्रह्म योग साथ-साथ शुक्ल योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा मेष राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें। सोमवार के दिन "ऊं नमः शिवाय" या "महामृत्युंजय मंत्र" का जाप करना चाहिए। अगर आप चाहें तो सोमवार के दिन व्रत भी रख सकते हैं। सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
आज अश्विनी नक्षत्रहै, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज सोमवार का दिन है। आज भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें। आज भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें। इससे पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है।
होली का हर पल जीवन के लिए एक संदेश लेकर आता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है। इस साल होली 14 मार्च को मनाई जा रही है। 14 मार्च को शुक्रवार है। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन वैभव लक्ष्मी व्रत भी रखा जाता है।
भारत देश त्योहारों का देश है और यहां हर त्यौहार का अपना महत्व और पूजा विधि है। इन्हीं त्यौहारों में से एक है छठ पूजा है, जो भगवान सूर्य को समर्पित है।
छठ पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा अर्चना की जाती है।
छठ पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है लेकिन बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में इसका विशेष महत्व है।