Logo

होली 2025 में कब मनाई जाएगी

होली 2025 में कब मनाई जाएगी

Holi 2025 Date: साल 2025 में कब मनाई जाएगी होली? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त 


भारत को उत्सवों का देश कहा जाता है। यहां हर मौसम में खास त्योहार मनाए जाते हैं। सर्दी का मौसम खत्म हो गया है और बसंत के शुरू होते ही होली का त्योहार दस्तक दे रहा है। रंगों का त्योहार होली सभी का प्रिय त्योहार है और लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते है। होली के एक दिन पहले होलिका मनाई जाती है और अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है। तो आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि 2025 में होली का त्योहार कब है और इसका क्या महत्त्व है। 


कब मनाई जाएगी होली? 


पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में 13 मार्च को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को होली का पर्व देशभर में मनाया जाएगा।


जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त


पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च के दिन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है।


क्यों खास होती है होली? 


इस त्योहार का धार्मिक के साथ-साथ सामाजिक महत्व भी है। एक ओर जहां इसके साथ बुराई की समाप्ति का प्रतीक होलिका दहन मनाई जाती है। वहीं, दूसरी ओर होली के दिन हर तरह के भेदभाव भूलकर लोग रंग गुलाल से खेलते हैं। हर साल होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को शुरू होता है और अगले दिन तक चलता है। 


रंग लगाकर गले मिलने की है प्रथा


पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर होलिका दहन किया जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग होलिका दहन से पहले भगवान विष्णु और अग्नि देव की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अगले दिन यानी फाल्गुन पूर्णिमा पर होली मनाई जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर सभी से गिले शिकवे भूलकर गले मिलते हैं। 


........................................................................................................
मिथुन वार्षिक राशिफल 2025

नई उमंग, नई आशाएं, और नई चुनौतियों के साथ साल 2025 की शुरुआत होगी। मिथुन राशि के लिए यह साल क्या खास लेकर आया है? क्या यह साल आपके करियर, प्रेम और स्वास्थ्य में नए आयाम जोड़ेगा?

कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2025

कर्क राशि वालों के लिए साल 2025 का विस्तृत राशिफल और उपाय जानने के लिए पढ़े। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2025 में आपके करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और व्यवसायिक जीवन में क्या होने वाला है। साथ ही कुछ विशेष उपाय भी बताएंगे जो आपको साल 2025 में सफलता और समृद्धि प्राप्त करने में मदद करेंगे।

मकर राशि वार्षिक राशिफल 2025

साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है और मकर राशि वाले अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार है। क्या आप जानना चाहते हैं कि साल 2025 मकर राशि वालों के लिए क्या लेकर आया है? क्या यह साल उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाएगा या फिर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2025

साल 2025 में सिंह राशि के लिए क्या है खास? जानें सिंह राशि के लिए साल 2025 का विस्तृत राशिफल और उपाय। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि साल 2025 में सिंह राशि के लिए क्या है सफलता और समृद्धि की नई ऊंचाइयां, क्या है चुनौतियां और परेशानियां।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang