Logo

शादी-विवाह मुहूर्त फरवरी 2025

शादी-विवाह मुहूर्त फरवरी 2025

फरवरी 2025 में कर रहे शादी का प्लान, यहां जानें विवाह के शुभ मुहूर्त और नक्षत्र


माघ महीने का महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है खासकर जब बात विवाह की आती है। इस महीने में गंगा स्नान और भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। साथ ही दान-पुण्य और मांगलिक कार्यों के लिए यह महीना अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव के मकर और कुंभ राशि में रहने के दौरान विवाह करना उत्तम होता है। इसलिए फरवरी का महीना विवाह के लिए एक अच्छा समय है। इस महीने में वसंत पंचमी और महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी मनाए जाते हैं। फरवरी 2025 में विवाह के लिए 12 शुभ मुहूर्त हैं। इसलिए यदि आप अपने विवाह की योजना बना रहे हैं तो फरवरी का महीना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आइये फरवरी माह में पड़ने वाले विवाह के शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं। 


फरवरी शादी के लिए सबसे अच्छा 


नए साल 2025 में शादी विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास का महीना समाप्त हो गया है और इसके साथ ही शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। जनवरी से मार्च तक शादी विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद 14 मार्च से 13 अप्रैल तक खरमास के कारण शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके बाद 14 अप्रैल से 8 जून तक फिर से शादी विवाह के कई शुभ मुहूर्त होंगे। इसके बाद गुरु अस्त होने के कारण शादी विवाह के मुहूर्त बंद हो जाएंगे। इसके बाद साल 2025 में देवउठनी एकादशी यानि 18 नवंबर 2025 से शादी विवाह का दौर फिर से शुरू होगा। ऐसे में फरवरी महीने में शादी कर सकते हैं। 


फरवरी माह 2025 शादी के मुहूर्त


  • 3 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। 3 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही साध्य एवं रवि योग का संयोग बन रहा है। कुल मिलाकर कहें तो 3 फरवरी विवाह के लिए उत्तम दिन है।
  • 6 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। 6 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी एवं दशमी तिथि है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही ब्रह्म एवं इंद्र योग का निर्माण हो रहा है।
  • 7 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। 7 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन रोहिणी एवं मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही इंद्र और रवि योग का निर्माण हो रहा है।
  • 13 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। 13 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही शिववास योग का निर्माण हो रहा है।
  • 14 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। 14 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है।
  • 15 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। 15 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है।
  • 16 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। इस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और हस्त नक्षत्र है।
  • 20 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। इस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी है और अनुराधा नक्षत्र है।
  • 21 फरवरी को भी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और अनुराधा नक्षत्र है।
  • 22 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और अनुराधा नक्षत्र है।
  • 23 फरवरी को विवाह मुहूर्त है। इस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और मूल नक्षत्र है।
  • 25 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है।
........................................................................................................
बुधदेव की पूजा किस विधि से करें?

ज्योतिष शास्त्र में बुधदेव को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है और इन्हें ज्ञान, वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है।

Radhe Radhe Japo Chale Aayenge Bihari (राधे जपो चले आएँगे बिहारी)

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी,
राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी,

राधे राधे कहिए लगदे नहीं रुपये(Radhe Radhe Kahiye Lagde Nahi Rupaiye )

राधे राधे कहिए
लगदे नहीं रुपये

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो (Piyo Ji Maine Ram Ratan Dhan Payo)

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो ।
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो ।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang