Logo

9 June 2025 Panchang (9 जून 2025 का पंचांग)

9 June 2025 Panchang (9 जून 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 9 जून 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang 9 June 2025: आज 9 जून 2025 को ज्येष्ठ माह का 28वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष तिथि त्रयोदशी है। आज सोमवार का दिन है। आज करीब 2 घंटे के लिए रवि योग रहेगा। सूर्य देव वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक तुला राशि में रहकर, वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें, आज सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:53 ए एम से 12:48 पी एम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 07:07 ए एम से 08:52 ए एम तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। आज वैकासी विसकाम का पर्व भी है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। 

आज का पंचांग 9 जून 2025

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि प्रारंभ - 8 जून, 07:17 एएम से

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त - 9 जून, 09:35 ए एम तक

  • नक्षत्र - विशाखा (3 बजकर 31 मिनट तक, दोपहर), अनुराधा 
  • दिन/वार- सोमवार 
  • योग- शिव और सिद्ध
  • करण- तैतिल, गर और वणिज 

सूर्य-चंद्र गोचर

  • सूर्य - वृषभ
  • चंद्र - चंद्रमा सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक तुला राशि में रहकर, वृश्चिक में प्रवेश करेंगे

सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त

  • सूर्योदय- 05:23 ए एम
  • सूर्यास्त- 07:18 पी एम
  • चन्द्रोदय- 05:47 पी एम
  • चन्द्रास्त- 04:10 ए एम, जून 10

आज का शुभ मुहूर्त और योग 9 जून 2025

  • रवि योग - 03:31 पी एम से 05:23 ए एम, जून 10
  • सर्वार्थ सिद्धि योग - 03:31 पी एम से 05:23 ए एम, जून 10
  • ब्रह्म मुहूर्त - 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त - 11:53 ए एम से 12:48 पी एम 
  • अमृत काल- 05:41 ए एम से 07:28 ए एम
  • विजय मुहूर्त - 02:40 पी एम से 03:35 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त - 07:17 पी एम से 07:37 पी एम
  • संध्या मुहूर्त - 07:18 पी एम से 08:19 पी एम

आज का अशुभ मुहूर्त 9 जून 2025

  • राहु काल - 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
  • गुलिक काल - 02:05 पी एम से 03:49 पी एम 
  • यमगंड - 10:36 ए एम से 12:20 पी एम
  • आडल योग- नहीं है
  • विडाल योग - 03:31 पी एम से 05:23 ए एम, जून 10
  • वर्ज्य - 07:56 पी एम से 09:42 पी एम
  • गंड मूल - नहीं है
  • विंछुड़ो - 08:50 ए एम से 05:23 ए एम, जून 10

9 जून 2025 पर्व/त्योहार/व्रत

सोमवार का व्रत - आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित है। 

सोमवार के उपाय - सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन भगवान शिव को जल चढ़ाने, बेलपत्र, धतूरा और फूल चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन भगवान शिव के मंत्र "ऊं नमः शिवाय" का जप करने से भी विशेष लाभ मिलता है। इसके अलावा सोमवार के दिन सफेद वस्त्र और चावल का दान करने से भी पुण्य मिलता है। इन उपायों को करने से भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख-शांति और सफलता मिलती है और चंद्रमा के नकारात्मक प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है।

वैकासी विसाकम का महत्व

 वैकासी विसाकम तमिल पंचांग के अनुसार वैकासी मास की विसाकम नक्षत्र युक्त पूर्णिमा को मनाया जाने वाला एक अत्यंत शुभ और पवित्र पर्व है। यह दिन भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती के तेज से उत्पन्न हुए भगवान मुरुगन का जन्म हुआ था। वे शक्ति, बुद्धि, और विजय के प्रतीक माने जाते हैं।

इस दिन भक्तगण विशेष रूप से दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु में, बड़े श्रद्धा से भगवान मुरुगन की पूजा करते हैं। मुरुगन मंदिरों में विशेष अभिषेक, पूजा, भजन और जुलूसों का आयोजन होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान मुरुगन की आराधना करने से शत्रुओं का नाश होता है, जीवन में विजय और सफलता प्राप्त होती है तथा रोग, शोक और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। यह पर्व आत्मशुद्धि, भक्ति और विजय की ऊर्जा को जागृत करने वाला माना जाता है।

........................................................................................................
शेरावाली का लगा है दरबार (Sherawali Ka Laga Hai Darbar)

शेरावाली का लगा है दरबार,
जयकारा माँ का बोलते रहो,

शेरावाली का सच्चा दरबार है (Sherawali Ka Sacha Darbar Hai)

शेरावाली का सच्चा दरबार है,
यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है,

शेरावाली के दरबार में, होती है सुनवाई (Sherawali Ke Darbar Mein Hoti Hai Sunwai)

शेरावाली के दरबार में,
होती है सुनवाई,

शेरोवाली के दरबार में रंग बरसे (Sherawali Ke Darbar Mein Rang Barse)

रंग बरसे देखो रंग बरसे,
रंग बरसे देखो रंग बरसे,

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang