Logo

धनतेरस पर सोना खरीदने की कहानी

धनतेरस पर सोना खरीदने की कहानी

धनतेरस 2024 : जानिए धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है सोना? क्या है सर्प और राजकुमार के प्राण से जुड़ी की कहानी  


भारत में धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत मानी जाती है। इस वर्ष यह दिन आज यानी 29 अक्टूबर (मंगलवार) को है। सदियों से आज तक सोने जैसे धातु की प्रासंगिकता लगातार बनी हुई है। इस दिन सोने की खरीदारी की एक प्रथा बन चुकी है। पर ऐसा क्यों है? दरअसल, इसके पीछे भी एक एक राजकुमार उसके जान और यम की एक रोचक कहानी है।  


सर्प और राजकुमार की कहानी 


कहानी है कि एक भविष्यवक्ता ने भविष्यवाणी की थी कि राजा हिमा का पुत्र, 16 वर्षीय युवा राजकुमार अपनी शादी के चौथे ही दिन सांप के काट लेने से असामयिक मृत्यु को प्राप्त हो जाएगा। इसलिए, ऐसा होने से रोकने के लिए उसकी नवविवाहित पत्नी ने कमरे के प्रवेश द्वार पर अपने सभी सोने और चांदी के आभूषणों का एक ढेर बनाया और उसके चारों ओर कई दीपक जलाए। जब मृत्यु के देवता यम सांप के भेष में राजकुमार के दरवाजे पर पहुंचे, तो वह लैंप और आभूषणों की चमक से अंधे हो गए। उसी दिन से इसे धनतेरस के रूप में मनाया जाने लगा। वहीं, एक और किंवदंती कहती है कि धनतेरस धन्वंतरि की जयंती का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान अमृत का घड़ा लेकर समुद्र से निकले थे।


आखिर क्यों आज खरीदना चाहिए सोना?


दिवाली उत्सव में लोग सोना जरूर खरीदते हैं। धनतेरस पर सोना खरीदने के पीछे यह मान्‍यता है कि इस दिन खरीदी गई हर वस्‍तु में 13 गुना वृद्धि हो जाती है। सोने को सबसे महंगी धातु माना जाता है और इस दिन सोना खरीदने के पीछे लोगों का विश्‍वास होताहै कि उसमें 13 गुना वृद्धि होकर उन्‍हें अच्‍छा रिटर्न मिलेगा।


ऐसे चमकेगा आपके किस्मत का सितारा 


धनतेरस को रात के समय 13 दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इसके लिए 13 दीपक लें और उसमें घी, बाती लगाने के साथ 1-1 कौड़ी भी रखें। इन दीपकों को घर के आंगन में रख दें। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही धन के देवता कुबेर मेहरबान रहेंगे।


गोमती चक्र का करें उपाय


धनतेरस के दिन  5 गोमती चक्र लेकर उसमें केसर और चंदन से ‘श्रीं ह्रीं श्री’ लिखें। इसके बाद लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा करें। बाद में आप चाहे, तो इन गोमती चक्र को एक साफ लाल रंग के कपड़े में बांध धन वाले स्थान में रख लें। ऐसा करने से धन आगमन के योग बनते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है। 


धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय


धनतेरस के दिन कुबेर भगवान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को एक जोड़ा लौंग चढ़ा दें। ऐसा रोजाना करें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती है। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनते हैं।


धनतेरस पर करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप


ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।


यह श्री लक्ष्मी महामंत्र है। इसके जाप से सुख-समृद्धि के साथ ही धन लाभ भी होता है।


“श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा!” 


मां देवी लक्ष्मी के इस मंत्र से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:”


अगर किसी कार्य में सफलता हासिल नहीं हो रही है तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।


........................................................................................................

... Read More

यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang