Logo

फाल्गुन महीना कब से शुरू है

फाल्गुन महीना कब से शुरू है

Phalguna Month 2025 Date: कब से शुरू होगा हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना फाल्गुन? जानें इस महीने का महत्व


माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदू वर्ष का अंतिम महीना होता है। इसके उपरांत हिंदूनववर्ष आ जाएगा। फाल्गुन के महीने को फागुन का महीना भी कहा जाता है। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। इसके साथ ही फाल्गुन महीने में कई शुभ मुहूर्त भी हैं, जिसमें कई मांगलिक कार्य भी होंगे। इसमें भगवान शिव की पूजा अत्यंत शुभ मानी जाती है। तो आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि यह महीना कब से शुरू हो रहा है और इस माह का क्या महत्त्व है। 



कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन?


फाल्गुन माह का आरम्भ:- कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, 13 फरवरी, दिन गुरुवार से शुरू हो रही है।  

फाल्गुन माह का समापन:- शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, 14 मार्च, शुक्रवार को होगा। 



त्योहारों का महीना होता है फाल्गुन 


फाल्गुन माह को हिंदू कैलेंडर में बारहवां महीना माना जाता है। विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, होली आदि कुछ प्रमुख त्योहार फाल्गुन माह में मनाए जाते हैं। विजया एकादशी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए मनाई जाती है। महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का त्योहार है। फाल्गुन माह में फाल्गुन पूर्णिमा या होली एक महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाई जाती है। इसे "रंगों के त्योहार" के नाम से भी जाना जाता है। 



जानिए फाल्गुन माह का महत्व?


फाल्गुन माह को हिंदू कैलेंडर में बारहवां महीना माना जाता है। इस माह में विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, होली जैसे प्रमुख महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। जहां एक ओर विजया एकादशी भगवान विष्णु के आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए मनाई जाती है, वहीं, दूसरी ओर महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष दिन माना जाता है। फाल्गुन माह में फाल्गुन पूर्णिमा और होली भी महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाई जाती है। पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजन किया जाता है और रंगों के त्योहार होली पर राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है। बता दें कि, फाल्गुन माह में भगवान शिव एवं भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और जीवन में प्रेम का संचार भी होता है। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मकता भी आती है।



........................................................................................................
हे हंसवाहिनी ज्ञान दायिनी (He Hans Vahini Gyan Dayini)

हे हंसवाहिनी ज्ञान दायिनी
अम्ब विमल मति दे

हे जग स्वामी, अंतर्यामी, तेरे सन्मुख आता हूँ (He Jag Swami Anataryami, Tere Sanmukh Aata Hoon)

हे जग स्वामी, अंतर्यामी,
तेरे सन्मुख आता हूँ ।

हे जग त्राता विश्व विधाता(He Jag Trata Vishwa Vidhata)

हे जग त्राता विश्व विधाता,
हे सुख शांति निकेतन हे।

यह भी जाने
HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang