Logo

गर्भाधान संस्कार मुहूर्त फरवरी 2026 (Garbhadhan Muhurat February 2026)

गर्भाधान संस्कार मुहूर्त फरवरी 2026 (Garbhadhan Muhurat February 2026)

February 2026 Garbhadhan Muhurat: फरवरी 2026 के लिए उत्तम गर्भाधान संस्कार मुहूर्त, ये तिथि और नक्षत्र माने जाते है सबसे शुभ 

हिंदू धर्म में जीवन की महत्वपूर्ण अवस्थाओं को संस्कारों के माध्यम से पवित्र और शुभ बनाने की परंपरा रही है। गर्भाधान संस्कार इसी श्रृंखला की शुरुआत है। इसे केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि संतान के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास की नींव माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, माता-पिता यदि शुभ मुहूर्त, नियम और विचारों का पालन करें, तो संतान परिवार और समाज के लिए वरदान बन सकती है। फरवरी 2026 में गर्भाधान के लिए शास्त्रों द्वारा श्रेष्ठ मानी गई तिथियां और नक्षत्र का चयन करना लाभकारी माना गया है।

फरवरी 2026 के लिए गर्भाधान संस्कार मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फरवरी माह में गर्भाधान संस्कार के लिए 21 शुभ मुहूर्त है, जो इस प्रकार है-  

  • 06 फरवरी 2026, मंगलवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 12:22 ए एम से 01:27 ए एम तक, नक्षत्र: हस्त, तुला लग्न, कृष्ण पंचमी, बृहस्पति की दृष्टि प्रथम भाव पर
  • 06 फरवरी 2026, मंगलवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 01:27 ए एम से 03:45 ए एम तक, नक्षत्र: हस्त, वृश्चिक लग्न, कृष्ण पंचमी
  • 06 फरवरी 2026, मंगलवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 03:45 ए एम से 05:49 ए एम तक, नक्षत्र: हस्त, धनु लग्न, कृष्ण पंचमी, बृहस्पति की दृष्टि प्रथम भाव पर
  • 06 फरवरी 2026, मंगलवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 11:59 ए एम से 6:30 पी एम तक, नक्षत्र: हस्त, वृषभ लग्न, कृष्ण पंचमी
  • 06 फरवरी 2026, मंगलवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 08:47 पी एम से 11:03 पी एम तक, नक्षत्र: हस्त, कन्या लग्न, कृष्ण पंचमी
  • 06 फरवरी 2026, मंगलवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 11:03 पी एम से 11:37 पी एम तक, नक्षत्र: हस्त, तुला लग्न, कृष्ण पंचमी, बृहस्पति की दृष्टि प्रथम भाव पर 
  • 18 फरवरी 2026, मंगलवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 11:12 ए एम से 01:08 पी एम तक, नक्षत्र: शतभिषा, वृषभ लग्न, शुक्ल प्रतिपदा
  • 18 फरवरी 2026, मंगलवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 01:08 पी एम से 03:22 पी एम तक, नक्षत्र: शतभिषा, मिथुन लग्न, शुक्ल प्रतिपदा
  • 18 फरवरी 2026, मंगलवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 03:22 पी एम से 05:43 पी एम तक, नक्षत्र: शतभिषा, कर्क लग्न, शुक्ल प्रतिपदा, शुक्ल द्वितीया, मंगल की दृष्टि प्रथम भाव पर
  • 18 फरवरी 2026, मंगलवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 08:00 पी एम से 09:16 पी एम तक, नक्षत्र: शतभिषा, कन्या लग्न, शुक्ल द्वितीया
  • 19 फरवरी 2026, बुधवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 08:52 पी एम से 10:12 पी एम तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद, कन्या लग्न, शुक्ल तृतीया
  • 19 फरवरी 2026, बुधवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 10:12 पी एम से 12:32 ए एम (20 फरवरी) तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद, तुला लग्न, शुक्ल तृतीया, बृहस्पति की दृष्टि प्रथम भाव पर
  • 20 फरवरी 2026, गुरुवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 12:32 ए एम से 02:50 ए एम तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद, वृश्चिक लग्न, शुक्ल तृतीया
  • 20 फरवरी 2026, गुरुवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 02:50 ए एम से 04:54 ए एम तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद, धनु लग्न, शुक्ल तृतीया, बृहस्पति की दृष्टि प्रथम भाव पर
  • 20 फरवरी 2026, गुरुवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 11:04 ए एम से 01:00 पी एम तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद, वृषभ लग्न, शुक्ल तृतीया
  • 20 फरवरी 2026, गुरुवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 01:00 पी एम से 02:38 पी एम तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद, मिथुन लग्न, शुक्ल तृतीया
  • 26 फरवरी 2026, बुधवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 02:40 ए एम से 04:31 ए एम तक, नक्षत्र: मृगशिरा, धनु लग्न, शुक्ल दशमी, बृहस्पति की दृष्टि प्रथम भाव पर
  • 26 फरवरी 2026, बुधवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 10:41 ए एम से 12:11 पी एम तक, नक्षत्र: मृगशिरा, वृषभ लग्न, शुक्ल दशमी, मंगल की दृष्टि
  • 28 फरवरी 2026, शुक्रवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 02:14 ए एम से 02:19 ए एम तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, वृश्चिक लग्न, शुक्ल द्वादशी
  • 28 फरवरी 2026, शुक्रवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 02:19 ए एम से 03:52 ए एम तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, धनु लग्न, शुक्ल द्वादशी, बृहस्पति की दृष्टि
  • 28 फरवरी 2026, शुक्रवार, गर्भाधान संस्कार शुभ मुहूर्त: 03:52 ए एम से 04:23 ए एम तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, धनु लग्न, शुक्ल द्वादशी, बृहस्पति की दृष्टि प्रथम भाव पर

गर्भाधान संस्कार के लिए शुभ नक्षत्र

गर्भाधान संस्कार के लिए कई नक्षत्र शुभ माने जाते हैं, जिनमें कुछ प्रमुख नक्षत्र है- रोहिणी (4), उत्तराफाल्गुनी (12), उत्तराषाढा (21), उत्तर भाद्रपद (26), चल नक्षत्र, स्वाती (15), श्रवण (22), धनिष्ठा (23), शतभिषा (24), सौम्य और मैत्रीपूर्ण नक्षत्र, मृगशिरा (5), अनुराधा (17) और लघु नक्षत्र, हस्त (13) गर्भाधान के लिये शुभ माने जाते हैं। बता दें कि गर्भाधान के लिये अश्विनी (1), पुष्य (8), पुनर्वसु (7) और चित्रा (14) नक्षत्रों को मध्यम माना जाता है।

गर्भाधान संस्कार के लिए शुभ दिन 

गर्भाधान संस्कार के लिये सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को शुभ माना जाता है।

गर्भाधान संस्कार के लिए शुभ तिथि 

गर्भाधान संस्कार के लिए कई तिथियां शुभ मानी जाती है, जिनमें शुक्ल प्रतिपदा (1), शुक्ल द्वितीया (2), शुक्ल तृतीया (3), शुक्ल पञ्चमी (5), शुक्ल सप्तमी (7), शुक्ल दशमी (10), शुक्ल द्वादशी (12), शुक्ल त्रयोदशी (13), कृष्ण प्रतिपदा (16), कृष्ण द्वितीया (17), कृष्ण तृतीया (18), कृष्ण पञ्चमी (20), कृष्ण सप्तमी (22), कृष्ण दशमी (25), कृष्ण द्वादशी (27), कृष्ण त्रयोदशी (28) तिथियां शामिल है। 

........................................................................................................
HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang