Logo

छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय पूजा विधि

छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय पूजा विधि

Chhath Puja Vidhi 2024: नहाय-खाय के साथ आज से छठ पर्व शुरू, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और नियम 


छठ पूजा 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होने जा रहा है। यह 04 दिनों तक चलने वाला पर्व है। जो शुद्धता, संकल्प और यम- नियमों पर आधारित है। इस पूजा का पहला दिन नहाय-खाय कहलाता है। इसमें व्रती लोग स्नान करते हैं और शुद्ध एवं सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। सूर्य देव और छठी मईया की आराधना के लिए इस पर्व को विशेष माना जाता है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से यह पर्व शुरू होता है और सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समाप्त होता है।


नहाय-खाय के दिन पालन करें ये नियम


घर की सफाई और स्नान: नहाय-खाय के दिन सुबह जल्दी उठकर पूरे घर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। इस दिन का उद्देश्य वातावरण को शुद्ध करना है ताकि पूजा में किसी तरह की अशुद्धि ना हो। इसके बाद स्नान करके साफ या नए वस्त्र पहनें। यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी जैसे गंगा में स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि नदी में स्नान संभव ना हो तो घर में स्नान के जल में थोड़ा गंगाजल मिला सकते हैं। 


व्रत का संकल्प और सूर्य को अर्घ्य: स्नान के बाद व्रती छठ पूजा का संकल्प लें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। सूर्य देव की आराधना छठ पूजा का मुख्य अंग है। सूर्य देव की पूजा करने से विशेष कृपा मिलती है और व्रती की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अर्घ्य देने के लिए पीतल के पात्र का उपयोग करना शुभ माना जाता है।


भोजन में शुद्धता का विशेष ध्यान: नहाय-खाय के दिन बनने वाले भोजन में सात्विकता और शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है। इस दिन भोजन में प्याज, लहसुन का उपयोग नहीं किया जाता। विशेष रूप से चने की दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का ही सेवन किया जाता है। भोजन को बनाने में केवल नए या साफ किए गए बर्तनों का ही उपयोग करें जिससे शुद्धता बनी रहे।


पहले सूर्य देव को अर्पित करें भोजन: नहाय-खाय के दिन बनाया हुआ भोजन सबसे पहले सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। उसके बाद ही व्रती इस भोजन का सेवन करें। यह परंपरा पूजा में श्रद्धा और शुद्धता का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन का भोजन सबसे पहले वही व्रती ग्रहण करते हैं जिन्होंने छठ का व्रत रखा है, फिर अन्य परिवार के सदस्य इसे ग्रहण कर सकते हैं।


पूरे परिवार ग्रहण करें सात्विक भोजन: नहाय-खाय के दिन केवल व्रती ही नहीं बल्कि परिवार के अन्य सदस्य भी सात्विक भोजन ही करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सात्विक भोजन करने से वातावरण में सकारात्मकता बनी रहती है और परिवार में सुख-शांति का वास होता है।


नहाय-खाय का महत्व जानिए


छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय छठ पर्व की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन व्रती और उनके परिवार के सदस्य सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और मन तथा शरीर दोनों की शुद्धि के संकल्प के साथ इस व्रत का आरंभ करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नहाय-खाय नए जीवन की शुरुआत का भी प्रतीक है और यह दिन पुराने पापों से मुक्ति का संकल्प लेने के लिए खास माना जाता है।


नहाय-खाय का शुभ मुहूर्त 


पंचांग के अनुसार इस वर्ष नहाय-खाय 5 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 6:39 बजे है और सूर्यास्त शाम 5:41 बजे होगा। इस समय के दौरान व्रती पूजा और सूर्य देव की आराधना कर सकते हैं।


नहाय-खाय पूजा विधि


नहाय-खाय के दिन व्रती महिलाएं साफ-सफाई के बाद गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करती हैं।  ध्यान रखें कि इस दिन भोजन बहुत ही सात्विक और पवित्र होता है। चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल को भोजन में प्रमुखता दी जाती है। नहाय-खाय का दिन छठ पूजा की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन स्नान, शुद्ध भोजन और सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व है। ये सभी धार्मिक और मानसिक शुद्धि के लिए आवश्यक माने जाते हैं। 


........................................................................................................
आषाढ़ अमावस्या पर क्या दान करें

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ अमावस्या का दिन पितरों की कृपा पाने और दान-पुण्य के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। 2025 में यह तिथि 25 जून, बुधवार को पड़ रही है।

24 June 2025 Ank Jyotish (24 जून 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

जिस तरह राशिफल के आधार पर लोगों के भविष्य के बारे में पता चलता है ठीक उसी तरह मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज 24 जून, मंगलवार का दिन है। अंक ज्योतिष के अनुसार,आज का दिन कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए शानदार रहने वाला है।

25 June 2025 Ank Jyotish (25 जून 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

आज का दिन यानी 25 जून 2025 कई लोगों के लिए नई शुरुआत, नई सोच और नए फैसलों का दिन बन सकता है। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार हर व्यक्ति की जन्म तारीख का एक मूलांक होता है, जो 1 से लेकर 9 के बीच होता है। यह मूलांक हमारे स्वभाव, सोच, करियर, प्रेम जीवन और भाग्य को प्रभावित करता है।

26 June 2025 Ank Jyotish (26 जून 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल)

अंक ज्योतिष यानी Numerology के अनुसार हर तारीख का अपना एक विशेष प्रभाव होता है। आज 26 जून 2025 है और इसका कुल योग 2+6+0+6+2+0+2+5 = 23 होता है, जिसका अंतिम अंक 2+3 = 5 होता है। यानी आज का दिन मूलांक 5 के प्रभाव में रहेगा, जिसका स्वामी बुध होता है।

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang