Griha Pravesh Muhurat 2026: साल 2026 में करना चाह रहे गृह प्रवेश, जानिए शुभ मुहूर्त की लिस्ट
सनातन धर्म में शुभ कार्यों की शुरुआत करने से पहले शुभ तिथि और मुहूर्त का महत्व बहुत अधिक है। यह मान्यता है कि शुभ तिथि और मुहूर्त में किया गया कार्य अवश्य सफल होता है। इसलिए अधिकतर लोग गृह प्रवेश से पहले शुभ तिथि और मुहूर्त का ख्याल जरूर रखते हैं। गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त और नक्षत्र का चयन करने से आपके नए घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो सकता है। ऐसे में अगर आप साल 2026 में गृह प्रवेश का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले शुभ मुहूर्त के बारे में अवश्य जान लें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2026 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त, तिथियां और नक्षत्र।
साल 2026 में गृह प्रवेश के लिए शुभ तिथियां और मुहूर्त
गृह प्रवेश मुहूर्त जनवरी 2026
जनवरी 2026 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं। इसका मुख्य कारण शुक्र ग्रह का अस्त होना है, जो विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों के लिए प्रतिकूल माना जाता है। इसके अलावा, तिथि, नक्षत्र, वार और लग्न का प्रतिकूल संयोग और पौष मास का समय भी इसे गृह प्रवेश के लिए अनुकूल नहीं बनाते हैं। हालांकि, 23 जनवरी (बसंत पंचमी) पर कुछ लोग विचार कर सकते हैं, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से फरवरी और मार्च में अधिक शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
गृह प्रवेश मुहूर्त फरवरी 2026
- 06 फरवरी 2026, शुक्रवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 12:23 एएम से 01:18 एएम (07 फरवरी तक), नक्षत्र: चित्रा, हस्त
- 11 फरवरी 2026, बुधवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 09:58 एएम से 10:53 एएम तक, नक्षत्र: ज्येष्ठा, अनुराधा
- 19 फरवरी 2026, बृहस्पतिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 08:52 पीएम से 06:55 एएम (20 फरवरी तक), नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
- 20 फरवरी 2026, शुक्रवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 06:55 एएम से 02:38 पीएम तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
- 21 फरवरी 2026, शनिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 01:00 पीएम से 07:07 पीएम तक, नक्षत्र: रेवती
- 25 फरवरी 2026, बुधवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 02:40 एएम से 06:49 एएम (26 फरवरी तक), नक्षत्र: मृगशिरा
- 26 फरवरी 2026, बृहस्पतिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 06:49 एएम से 12:11 पीएम तक, नक्षत्र: मृगशिरा
गृह प्रवेश मुहूर्त मार्च 2026
- 4 मार्च 2026, बुधवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 07:39 एएम से 06:42 एएम (5 मार्च) तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी
- 5 मार्च 2026, बृहस्पतिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 06:42 एएम से 08:17 एएम तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी
- 6 मार्च 2026, शुक्रवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 09:29 एएम से 05:53 पीएम तक, नक्षत्र: चित्रा
- 13 मार्च 2026, शुक्रवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 03:03 एएम से 06:32 एएम (14 मार्च) तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा
- 14 मार्च 2026, शनिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 06:32 एएम से 04:49 एएम (15 मार्च) तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा
गृह प्रवेश मुहूर्त अप्रैल 2026
20 अप्रैल 2026, सोमवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 05:51 एएम से 07:27 एएम तक, नक्षत्र: रोहिणी
गृह प्रवेश मुहूर्त मई 2026
- 4 मई 2026, सोमवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 05:38 एएम से 09:58 एएम तक, नक्षत्र: अनुराधा
- 8 मई 2026, शुक्रवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 12:21 पीएम से 09:20 पीएम तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा
- 13 मई 2026, बुधवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 05:32 एएम से 01:29 पीएम तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
गृह प्रवेश मुहूर्त जून 2026
- 24 जून 2026, बुधवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 05:25 एएम से 01:59 पीएम तक, नक्षत्र: चित्रा
- 26 जून 2026, शुक्रवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 10:22 पीएम से 05:25 एएम (27 जून) तक, नक्षत्र: अनुराधा
- 27 जून 2026, शनिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 05:25 एएम से 10:11 पीएम तक, नक्षत्र: अनुराधा
गृह प्रवेश मुहूर्त जुलाई 2026
- 1 जुलाई 2026, बुधवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 06:51 एएम से 05:27 एएम (2 जुलाई) तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा
- 2 जुलाई 2026, बृहस्पतिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 05:27 एएम से 09:27 एएम तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा
- 6 जुलाई 2026, सोमवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 04:07 पीएम से 05:29 एएम (7 जुलाई) तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
गृह प्रवेश मुहूर्त अगस्त 2026
अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं। इसका मुख्य कारण चातुर्मास है, जब भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं और इस अवधि में गृह प्रवेश, विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। साथ ही, इस समय गुरु तारा और शुक्र तारा का अस्त होना भी गृह प्रवेश के लिए प्रतिकूल माना जाता है। इन ज्योतिषीय कारणों के चलते ये महीने अशुभ माने गए हैं, जबकि नवंबर 2026 से शुभ मुहूर्त दोबारा शुरू होंगे।
गृह प्रवेश मुहूर्त नवंबर 2026
- 11 नवम्बर 2026, बुधवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 06:40 एएम से 11:38 एएम तक, नक्षत्र: अनुराधा
- 14 नवम्बर 2026, शनिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 08:24 पीएम से 11:23 पीएम तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा
- 20 नवम्बर 2026, शुक्रवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 06:56 एएम से 06:31 एएम (21 नवम्बर) तक, नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
- 21 नवम्बर 2026, शनिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 04:56 एएम से 05:54 एएम (22 नवम्बर) तक, नक्षत्र: अश्विनी, रेवती
- 25 नवम्बर 2026, बुधवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 06:52 एएम से 06:52 एएम (26 नवम्बर) तक, नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा
- 26 नवम्बर 2026, बृहस्पतिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 06:52 एएम से 05:47 पीएम तक, नक्षत्र: मृगशिरा
गृह प्रवेश मुहूर्त दिसंबर 2026
- 2 दिसम्बर 2026, बुधवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 10:51 पीएम से 06:58 एएम (3 दिसम्बर) तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी
- 3 दिसम्बर 2026, बृहस्पतिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 06:58 एएम से 09:23 एएम तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी
- 4 दिसम्बर 2026, शुक्रवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 10:22 एएम से 11:44 पीएम तक, नक्षत्र: चित्रा
- 11 दिसम्बर 2026, शुक्रवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 03:04 एएम से 07:04 एएम (12 दिसम्बर) तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा
- 12 दिसम्बर 2026, शनिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 07:04 एएम से 02:06 पीएम तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा
- 18 दिसम्बर 2026, शुक्रवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 11:14 पीएम से 07:09 एएम (19 दिसम्बर) तक, नक्षत्र: रेवती
- 19 दिसम्बर 2026, शनिवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 07:09 एएम से 03:58 पीएम तक, नक्षत्र: रेवती
- 30 दिसम्बर 2026, बुधवार, शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त: 07:13 एएम से 12:36 पीएम तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी