वाहन खरीदना एक महत्वपूर्ण काम होता है, जहां आपका एक सपना वास्तविकता में बदलने वाला होता है। हिंदू धर्म में जिस तरह लोग मांगलिक कार्य से पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं। उसी तरह संपत्ति, वाहन, भूमि खरीदने से पहले भी शुभ मुहूर्त देखा जाता है। मान्यता है कि शुभ समय में वाहन खरीदने से गाड़ी के मालिक के जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। यह न केवल आपके वाहन से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकता है, बल्कि आपके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य भी ला सकता है। ऐसे में अगर आप फरवरी 2026 में नया वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में शुभ तिथियां, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र बताए गए हैं। इन मुहूर्तों में आप कार, बाइक, ट्रक और अन्य सभी तरह के वाहनों की खरीदी कर सकते हैं।
पंचांग के अनुसार, फरवरी माह में वाहन खरीदने के लिए 5 शुभ मुहूर्त है, जो इस प्रकार है-
वाहन खरीदना एक महत्वपूर्ण निर्णय है और सही समय पर इसकी खरीदारी करना आपके लिए बेहतर अनुभव प्रदान कर सकता है। ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ दिन और समय वाहन खरीदने के लिए अधिक अनुकूल होते हैं। सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार जैसे दिन वाहन खरीदने के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। शनिवार को शनि ग्रह से जुड़े होने के कारण इससे बचना चाहिए। शुक्रवार का दिन विशेष रूप से अनुकूल है और एकादशी को भी एक शुभ दिन के रूप में देखा जाता है। नक्षत्रों के मामले में स्वाति, पुनर्वसु, शतभिषा और धनिष्ठा जैसे नक्षत्र वाहन खरीद के लिए शुभ होते हैं।