Logo

Vivah Muhurat February 2026 (विवाह मुहूर्त फरवरी 2026)

Vivah Muhurat February 2026 (विवाह मुहूर्त फरवरी 2026)

February 2026 Vivah Muhurat: फरवरी 2026 में कर रहे हैं शादी का प्लान? यहां जानें शुभ मुहूर्त और नक्षत्र

विवाह हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है, जिसे जीवन के नए, पवित्र और जिम्मेदार अध्याय की शुरुआत माना जाता है। शादी के लिए शुभ मुहूर्त और नक्षत्र का चयन करने से आपका वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि और स्थिरता से परिपूर्ण होता है। दांपत्य जीवन में कलह और बाधाएं कम होती हैं और जीवन के नए अध्याय की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है। ऐसे में अगर आप फरवरी 2026 में शादी करने का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले शुभ मुहूर्त के बारे में अवश्य जान लें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जनवरी 2026 में शादी के शुभ मुहूर्त और साथ ही जानेंगे शुभ मुहूर्त में विवाह करने का महत्व क्या है। 

फरवरी 2026 शादी के शुभ मुहूर्त 

  • 5 फरवरी 2026, बृहस्पतिवार, शुभ विवाह मुहूर्त: 07:07 एएम से 07:06 एएम (06 फरवरी) तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, हस्त, तिथि: चतुर्थी, पंचमी
  • 6 फरवरी 2026, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: 07:06 एएम से 11:37 पीएम तक, नक्षत्र: हस्त, तिथि: पंचमी
  • 8 फरवरी 2026, रविवार, शुभ विवाह मुहूर्त: 12:08 एएम से 05:02 एएम तक (9 फरवरी), नक्षत्र: स्वाती, तिथि: सप्तमी
  • 10 फरवरी 2026, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त: 07:55 एएम से 01:42 एएम तक (11 फरवरी), नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: नवमी
  • 12 फरवरी 2026, बृहस्पतिवार, शुभ विवाह मुहूर्त: 08:20 पीएम से 03:06 एएम तक (13 फरवरी), नक्षत्र: मूल, तिथि: एकादशी
  • 14 फरवरी 2026, शनिवार, शुभ विवाह मुहूर्त: 06:16 पीएम से 03:18 एएम तक (15 फरवरी), नक्षत्र: उत्तराषाढा, तिथि: त्रयोदशी
  • 19 फरवरी 2026, बृहस्पतिवार, शुभ विवाह मुहूर्त: 08:52 पीएम से 06:55 एएम तक (20 फरवरी), नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद, तिथि: तृतीया
  • 20 फरवरी 2026, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त: 06:55 एएम से 01:51 एएम तक (21 फरवरी), नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद, रेवती, तिथि: तृतीया, चतुर्थी
  • 24 फरवरी 2026, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त: 04:26 एएम से 06:50 एएम तक (25 फरवरी), नक्षत्र: रोहिणी, तिथि: नवमी
  • 25 फरवरी 2026, बुधवार, शुभ विवाह मुहूर्त: 01:28 एएम से 06:49 एएम तक (26 फरवरी), नक्षत्र: मृगशिरा, तिथि: नवमी, दशमी
  • 26 फरवरी 2026, बृहस्पतिवार, शुभ विवाह मुहूर्त: 06:49 एएम से 12:11 पीएम तक, नक्षत्र: मृगशिरा, तिथि: दशमी

विवाह के साल के ये 4 दिन बेहद शुभ

हिंदू धर्म में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है। लेकिन साल में कुछ ऐसे दिन भी होते हैं जब शादी के लिए मुहूर्त देखने की जरुरत नहीं पड़ती। इन्हें अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, जो विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए अत्यधिक शुभ माने जाते हैं। ये विशेष तिथियां है- 

  • अक्षय तृतीया (वैशाख शुक्ल तृतीया)
  • देवउठनी एकादशी (कार्तिक शुक्ल एकादशी)
  • बसंत पंचमी (माघ शुक्ल पंचमी)
  • भडल्या नवमी (आषाढ़ शुक्ल नवमी)

इन्हें भी पढ़े

........................................................................................................

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaChadhavaChadhavaKundliKundliPanchangPanchang