Logo

19 July 2025 Rashifal (19 जुलाई 2025 राशिफल)

19 July 2025 Rashifal (19 जुलाई 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 19 July 2025: इस राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क, एक गलती बन सकती है बड़ी मुसीबत, जानें 19 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 19 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 19 जुलाई 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज भरणी नक्षत्र है। इसके साथ ही आज शूल योग का निर्माण हो रहा है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल इन जातकों के पक्ष में है, जिससे इन्हें करियर, धन और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिनका आज का दिन रहेगा शुभ रहेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 19 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन व्यस्त हो सकता है। काम का दबाव रहेगा लेकिन आप हिम्मत से सब कुछ संभाल लेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : शनिदेव को सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर दान करें

वृषभ आज का राशिफल

परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। घर की किसी ज़रूरी चीज पर खर्च हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : शनिदेव को नीले फूल और काली उड़द चढ़ाएं

मिथुन आज का राशिफल

आज कोई उलझा हुआ काम सुलझ सकता है। कार्यस्थल पर आपसे सभी प्रभावित रहेंगे। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। ध्यान रखें, गुस्से पर काबू रखें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : पीपल के वृक्ष की 7 परिक्रमा करें और जल चढ़ाएं

कर्क आज का राशिफल

आज आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि हर बात को शांति से सुलझाएं। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें

सिंह आज का राशिफल

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई योजनाएं बनेंगी और आप उन्हें क्रियान्वित करने की दिशा में काम करेंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : सुनहरा
  • आज का उपाय : शनिदेव को काले तिल और नीले फूल चढ़ाएं

कन्या आज का राशिफल

आज का दिन व्यस्त रहेगा। कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार दिखेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : आसमानी नीला
  • आज का उपाय : लोहे का सामान या काले वस्त्र का दान करें

तुला आज का राशिफल

घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धन लाभ के योग हैं लेकिन सोच-समझकर खर्च करें।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : कौवे को गुड़-रोटी खिलाएं

वृश्चिक आज का राशिफल

 

काम के सिलसिले में दिन थकाने वाला हो सकता है। किसी से कटु संवाद होने की संभावना है, वाणी पर संयम रखें। वाहन ध्यान से चलाएं।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : हल्का हरा
  • आज का उपाय : शनि मंदिर में नीला वस्त्र चढ़ाएं

धनु आज का राशिफल

किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता से आशीर्वाद लें।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : लाल
  • आज का उपाय : शनिदेव को काली मिर्च और लौंग चढ़ाएं

मकर आज का राशिफल

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। काम में देरी हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : चावल, दूध और मिश्री का दान करें

कुंभ आज का राशिफल

पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : ग्रे
  • आज का उपाय : गरीब को काला कंबल दान करें

मीन आज का राशिफल

बेरोजगार लोगों को नौकरी का अच्छा अवसर मिल सकता है। छात्रों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : बैंगनी
  • आज का उपाय : शनिदेव को नीले पुष्प और नारियल अर्पित करें

........................................................................................................
चैत्र अमावस्या पर ये गलतियां न करें

हिंदू धर्म में चैत्र अमावस्या का विशेष महत्व है। यह दिन पितृ शांति और आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

उगादि 2025 कब मनाई जाएगी

हिंदू पंचांग के अनुसार, उगादि पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इसे हिन्दू नववर्ष का पहला दिन माना जाता है। इसलिए इसकी तिथि और मुहूर्त जानना बहुत जरूरी होता है।

उगादी त्योहार क्यों मनाया जाता है

उगादि दक्षिण भारत में एक महत्वपूर्ण नववर्ष उत्सव होता है। "उगादि" शब्द संस्कृत के "युग" अर्थात् "युग की शुरुआत" और "आदि" अर्थात् "आरंभ" से मिलकर बना है, जिसका अर्थ होता है नए युग का आरंभ।

गुड़ी पड़वा 2025 कब है

सनातन धर्म में गुड़ी पड़वा त्योहार का विशेष महत्व है। इस त्योहार को चैत्र के महीने में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है, और इस तिथि से चैत्र नवरात्र शुरू होता है। इसके साथ ही हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है।

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang