Logo

20 July 2025 Rashifal (20 जुलाई 2025 राशिफल)

20 July 2025 Rashifal (20 जुलाई 2025 राशिफल)

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: इन राशियों के लिए बजट बिगाड़ सकता है दिन, संभलकर करें खर्च, जानें 20 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 20 जुलाई 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। नक्षत्र की बात करें तो श्रवण रहेगा। साथ ही आज शोभन योग का निर्माण हो रहा है। आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुछ राशियों को अच्छे अवसर मिलेंगे, तो कुछ को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं, किस राशि के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 20 जुलाई का दैनिक राशिफल...

मेष आज का राशिफल

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। नौकरी या व्यापार में नई योजना सफल हो सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गुलाबी
  • आज का उपाय : रविवार को गुड़ और गेहूं का दान करें

वृषभ आज का राशिफल

आज धन खर्च पर ध्यान देना होगा। अनावश्यक खरीदारी से बचें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। धैर्य रखें और शांत रहें।

  • शुभ अंक : 7
  • शुभ रंग : हरा
  • आज का उपाय : सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं

मिथुन आज का राशिफल

आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : आसमानी
  • आज का उपाय : आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें

कर्क आज का राशिफल

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। नए काम की शुरुआत करने से पहले सोचें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : सिल्वर
  • आज का उपाय : रविवार को मसूर की दाल और तांबा किसी ब्राह्मण को दान करें

सिंह आज का राशिफल

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पारिवारिक सुख मिलेगा। किसी शुभ समाचार की संभावना है।

  • शुभ अंक : 1
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : सूर्य मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं 

कन्या आज का राशिफल

कार्य में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। यात्रा के योग हैं। किसी मित्र से मदद मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहना होगा।  

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : बादामी
  • आज का उपाय : “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें

तुला आज का राशिफल

आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : रविवार को गुड़ और चने का वितरण करें

वृश्चिक आज का राशिफल

 

काम का दबाव थोड़ा परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : सफेद
  • आज का उपाय : सूर्य को जल अर्पित कर सात बार “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र बोलें

धनु आज का राशिफल

कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : मैरून
  • आज का उपाय : पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और 3 परिक्रमा करें

मकर आज का राशिफल

कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : नारंगी
  • आज का उपाय : पिता या गुरु तुल्य व्यक्ति का आशीर्वाद लें 

कुंभ आज का राशिफल

आज थोड़ा सावधानी से काम लें। निवेश सोच-समझकर करें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। 

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : नीला
  • आज का उपाय : किसी जरूरतमंद को लाल कपड़े या भोजन दें

मीन आज का राशिफल

आज का दिन रचनात्मक कार्यों में व्यतीत होगा। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : पीला
  • आज का उपाय : सूर्य के सामने दीपक जलाकर 'आदित्याय नमः' का 11 बार जप करें

........................................................................................................
महाकुंभ में अमेरिकी बाबा

प्रयागराज में आयोजित हो रहा महाकुंभ इन दिनों सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यहां दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर पवित्र स्नान के लिए एकत्रित हुए हैं।

महाकुंभ से इस दिन चले जाएंगे नागा साधु

महाकुंभ के अमृत स्नान की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक यह भव्य महाकुंभ चलेगा। धार्मिक मान्यता है कि 144 सालों बाद इस तरह का शुभ योग इस बार के महाकुंभ में बना है।

नागा संन्यासी के 21 श्रृंगार

महाकुंभ का पहला अमृत स्नान पुष्य और पुनर्वसु नक्षत्र में आरंभ हो चुका है। प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी के पूजन के उपरांत नागा साधु शिव के स्वरूप में खुद को सजा चुके हैं।

कुंभ में रूद्राक्ष से बने 12 ज्योतिर्लिंग

13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में इस बार कई अनोखी चीजें देखने को मिल रही हैं। संगम नगरी प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में देश-विदेश से हजारों संत पहुंचे हैं। बता दें कि इस बार के महाकुंभ में ऐसी कई चीजें लोगों को पहली बार देखने को मिली हैं।

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang