गुरुवार को क्या नहीं करना चाहिए? इन कामों की होती है मनाही, 99% लोग करते हैं गलती, जानें इस दिन क्या करें
हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन की हर परेशानी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु माना गया है, जो ज्ञान, संतान, धर्म और शुभ कर्मों के प्रतीक होते हैं। इसलिए गुरुवार को पूजा-पाठ के अलावा कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरुवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए और क्या करना चाहिए?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए, वरना इसका असर बृहस्पति ग्रह पर पड़ता है और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं।
गुरुवार को न करें ये काम
- गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। माना जाता है कि इससे गुरु ग्रह कमजोर होता है और कार्यों में बार-बार रुकावट आती हैं।
- पुरुषों को भी गुरुवार के दिन बाल और दाढ़ी कटवाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और संतान संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- गुरुवार के दिन घर में पोछा लगाना और कपड़े धोना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
- गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इस दिन केला खाने से बचें।
गुरुवार को क्या करें?
- गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनकर केले के वृक्ष की पूजा करें। वृक्ष को जल अर्पित करें और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस दौरान भगवान विष्णु के 108 नामों का जाप करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।
- गुरुवार के दिन सुबह-सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं और फिर विष्णु मंदिर में जाकर घी का दीपक जलाएं। साथ में कलावे की बत्ती का उपयोग करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसके बाद विष्णु चालीसा का पाठ करें और भगवान को पीले फूल और फल अर्पित करें। इससे हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है।
- गुरुवार के दिन पीले फलों का दान करना भी शुभ माना जाता है। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और व्यापार में लाभ मिलता है।
- इस दिन केसर का विशेष महत्व होता है। केसर को दूध या खीर में डालकर भगवान को भोग लगाएं और फिर परिवार में प्रसाद के रूप में बांटें। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में खुशहाली आती है।