Logo

शनिवार व्रत महत्व

शनिवार व्रत महत्व

Shaniwar Vrat: शनिवार के व्रत से अनेकों लाभ, जानिए शनिदेव को प्रसन्न करने से क्या होंगे जीवन में बदलाव


हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का एक विशेष महत्व होता है और शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। शनिदेव को न्याय के देवता और कर्मों का फल देने वाला माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से शनिवार का व्रत करता है, तो उसकी जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी होता है, जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि शनिवार के दिन व्रत करने से व्यक्ति को क्या-क्या फायदा होता है।


शनि देव का स्वरूप और उनका महत्व

शनि देव सूर्य देव के पुत्र और यमराज के भाई हैं। उन्हें नवग्रहों में विशेष स्थान प्राप्त है। शनि की दृष्टि को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उनकी टेढ़ी नजर किसी के भी जीवन में परेशानियां ला सकती है, लेकिन यदि शनि देव प्रसन्न हो जाएं, तो जीवन में तरक्की और सफलता भी उन्हीं की कृपा से मिलती है। इतना ही नहीं अगर आप भी शनिवार के दिन शनिदेव के नाम का व्रत करने जा रहे हैं तो आपको इससे होने वाले अनेक फायदों के बारे में जान लेना चाहिए। कहते हैं शनिदेव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बनाए रखते हैं। 


शनिवार व्रत के फायदे

1. जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं या नौकरी में स्थिरता नहीं है, उन्हें शनिवार को व्रत जरूर रखना चाहिए। साथ ही शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाकर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। 

2. शनिवार के दिन उपवास करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक तनाव कम होता है। व्रत के साथ ध्यान और शनि मंत्रों का जाप करने से मन को शांति मिलती है।

3. शनिवार के दिन भगवान हनुमान का व्रत करने से उनकी कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है।


शनिवार को क्या करें?

इस दिन प्रातःकाल स्नान कर नीले या काले वस्त्र पहनें। पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं और उसकी सात बार परिक्रमा करें। शनि देव की मूर्ति या शिला पर सरसों का तेल, काले तिल, और लोहे से बना दीपक चढ़ाएं। साथ ही, 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। इसके अलावा इस दिन हनुमान जी की पूजा भी विशेष फलदायी मानी जाती है क्योंकि वे शनि के प्रभाव को शांत करने वाले देवता हैं। शनिवार के दिन जरूरतमंदों को काले वस्त्र, काले चने, तेल या कंबल दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।


शनिवार के दिन न करें ये काम

शनिवार के दिन मांस-मदिरा, झूठ, अपशब्द और अहंकार से दूर रहना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन भी वर्जित माना गया है। दूसरों का अपमान करने या गरीबों का अनादर करने से शनिदेव अप्रसन्न हो सकते हैं। इसलिए इस दिन विनम्र और संयमी रहना अत्यंत आवश्यक है।


........................................................................................................
यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeBook PoojaBook PoojaTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang