शास्त्रों में वर्णित है कि हम अपने पितरों को जो देते हैं उससे कई गुना ज्यादा वो हमें प्रदान कर देते हैं। उनका आशीर्वाद सदा हमें हमारे जीवन में आगे की ओर बढ़ने को मार्ग प्रशस्त करता है।
बिहार के गया के बारे में गयासुर की कथा काफ़ी प्रचलित है। ऐसी मान्यता है कि गयासुर के नाम पर ही बिहार का गया जिला बसा हुआ है. ऐसा कहा जाता है कि जब गयासुर लेटा तो उसका शरीर पांच कोस में फैल गया था.