Aaj Ka Ank Jyotish, 05 September 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। ऐसे में अंक ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कुछ मूलांक वाले जातकों के लिए शानदार रहेगा तो वहीं कुछ मूलांक वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य होने की संभावना है। आत्मविश्वास से हर काम आसान होगा।
आज रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। कामकाज में सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
आज का दिन पढ़ाई और करियर में सफलता देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। संतान से जुड़ी खुशी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। धैर्य और संयम बनाए रखें। शाम के बाद स्थितियां बेहतर होंगी।
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन या बोनस मिलने की संभावना है। संचार और बातचीत से बड़े अवसर मिलेंगे।
आज प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी। कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नए संबंध लाभकारी साबित होंगे।
आज ऊर्जा और साहस बना रहेगा। खेल, प्रतियोगिता और नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। परिवार से सहयोग मिलेगा।
आज का दिन मेहनत और संघर्ष से भरा रह सकता है, लेकिन शाम तक सफलता जरूर मिलेगी। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।
धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विदेश से जुड़ा कोई समाचार मिल सकता है। करियर में सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।