Aaj Ka Ank Jyotish, 29 August 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्म तारीख से जाना जा सकता है। मूल रूप से अंक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। आज 29 अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन है। आज का दिन कई मूलांक वालों के लिए खास हो सकता है। कुछ लोगों को लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा, तो कुछ को आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। तो चलिए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों का अंक ज्योतिष राशिफल...
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
आज आपको मानसिक शांति और संतोष मिलेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद मिलने की संभावना है।
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। व्यापार में नई डील फायदेमंद साबित हो सकती है। किसी जरूरी यात्रा का योग बन रहा है। लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
आज थोड़ी सावधानी की जरूरत है। किसी के साथ अनावश्यक बहस में न पड़ें। कामकाज में धैर्य बनाए रखें, जल्द ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।
अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपको धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में उन्नति के संकेत हैं। दोस्तों के साथ समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
आज का दिन रोमांटिक और खुशनुमा हो सकता है। जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका के साथ अच्छा समय बीतेगा। कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है, लेकिन आप अपने धैर्य और मेहनत से उन्हें पार कर लेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
आज आपके कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप अपने अनुभव से उन्हें सुलझा लेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।